-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Fadnavis Government Decided Cheap Electricity Will Be Available In Maharashtra From 1 April
Maharashtra: हिंदू नववर्ष पर फडणवीस सरकार ने दिया बड़ा गिफ्ट, 1 अप्रैल से मिलेगी सस्ती बिजली
- Written By: आकाश मसने
गुड़ी पड़वा के उपलक्ष्य में राज्य की महायुति सरकार ने राज्य की आम जनता को बड़ा गिफ्ट दिया है। सीएम फडणवीस के नेतृत्ववाली राज्य की महायुति सरकार ने बिजली की दरों में कटौती का बड़ा निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: गुड़ी पड़वा के उपलक्ष्य में राज्य की महायुति सरकार ने राज्य की आम जनता को बड़ा गिफ्ट दिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्ववाली राज्य सरकार ने बिजली की दरों में कटौती का बड़ा निर्णय लिया है। बिजली की कीमतें कम करने के फैसले से राज्य की जनता का बिजली बिल में भारी राहत मिल जाएगी। महाराष्ट्र विद्युत नियामक आयोग ने शनिवार की देर रात के बाद से नए टैरिफ की घोषणा की है। सरकार के नए निर्णय के अनुसार, राज्य के लगभग 1.5 करोड़ से अधिक उपभोक्ताओं को अगले पांच वर्षों तक सस्ती दरों पर बिजली मिलेगी।
महाराष्ट्र में बिजली का भारी बिल लोगों की कमर तोड़ रहा है। मौजूदा दरों के हिसाब से लोगों का बिजली बिल हजारों रुपए आता है। उस पर बिजली कंपनियां सिक्योरिटी डिपॉजिट के नाम पर उपभोक्ताओं से अलग से पैसा वसूलती हैं। गर्मियों के मौसम में खपत बढ़ने की वजह से एक निर्धारित यूनिट से अधिक बिजली खर्च होती है। नतीजतन बिजली दर का स्लैब बदल जाता है।
परिणामस्वरूप बिजली के बिल में और अप्रत्याशित वृद्धि देखने को मिलती है। बिजली के बढ़े बिल के कारण गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों का बजट बिगड़ जाता है। आम जनता की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए फडणवीस सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर की रमाई आवास योजना पर विधायक अंबादास दानवे ने उठाऐ सवाल, करोड़ों के घोटाले की जांच की मांग
छत्रपति संभाजीनगर मनपा अधिकारियों पर दबाव डालने वालों पर होगी सख्ती, नगरसेवकों के रिश्तेदारों की एंट्री बंद
STEMI Maharashtra बना हार्ट अटैक मरीजों की नई उम्मीद, AI से 10 मिनट में पहचान, 1.49 लाख मरीजों का समय पर इलाज
भंडारा की महिला का वोटर रिकॉर्ड पहुंचा उत्तर प्रदेश, SIR सत्यापन में गड़बड़ी का आरोप
1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें
आम तौर पर महाराष्ट्र में हर साल औसतन 9 प्रतिशत की दर से बिजली की कीमतें बढ़ती हैं। लेकिन महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (एमएसईडीसीएल) ने पहली बार विद्युत दरों में कटौती का प्रस्ताव रखा था। बिजली की कीमतों को कम करने के मकसद से सरकार ने भी इसे सहमति दे दी है।
सरकार से सहमति मिलने के बाद महाराष्ट्र विद्युत नियामक आयोग ने शनिवार की देर रात को नये टैरिफ की घोषणा की है। बिजली की नई दरें 1 अप्रैल से लागू हो जाएंगी। बिजली दरों में कमी से खासकर घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। लेकिन उद्योग जगत को भी इसका लाभ मिलेगा।
टाटा पावर ने जताई प्रतिबद्धता
उपभोक्ताओं पर वित्तीय बोझ कम करने की अपनी प्रतिबद्धता पर कायम रहते हुए टाटा पावर अपने 8 लाख आवासीय, वाणिज्यिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं को अधिक किफायती और टिकाऊ बिजली उपलब्ध कराने के लिए नई, एमईआरसी-अनुमोदित टैरिफ संरचना को लागू करने का निर्णय लिया है।
टाटा पावर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र विद्युत नियामक आयोग (एमईआरसी) द्वारा वित्त वर्ष 2025-26 से वित्त वर्ष 2029-30 के लिए बहुवर्षीय टैरिफ (एमवाईटी) प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने के बाद, शहर के उपनगरीय क्षेत्र में 0-100 किलोवाट घंटा और 100-300 किलोवाट घंटा श्रेणी में टाटा पावर का टैरिफ कम बना हुआ है।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
टाटा पावर का औसत टैरिफ मौजूदा 9.17 रुपए प्रति किलोवाट घंटा से धीरे-धीरे घटाकर वित्त वर्ष 2029-30 में 6.63 रुपए प्रति किलोवाट घंटा कर दिया गया है, जो पांच वर्षों में 28% की कटौती दर्शाता है। टाटा पावर का दावा है कि कंपनी का औसत टैरिफ राज्य के अन्य वितरण लाइसेंसधारियों के औसत टैरिफ से काफी कम हो गया है।
Fadnavis government decided cheap electricity will be available in maharashtra from 1 april
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMMeerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM














