प्रख्यात मराठी लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. अनिल अवचट का निधन
- Written By: आसिफ सईद
Updated On:
Jan 27, 2022 | 02:13 PM
Photo:Twitter
पुणे: प्रख्यात मराठी लेखक (Eminent Marathi Writer) और सामाजिक कार्यकर्ता डॉक्टर अनिल अवचट (Dr. Anil Awachat) का लंबी बीमारी के बाद बृहस्पतिवार को यहां उनके आवास पर निधन (Death) हो गया। उनके परिवार के एक सदस्य ने यह जानकारी दी। वह 78 वर्ष के थे।
परिवार के सदस्य ने बताया कि डॉक्टर अवचट को कुछ दिन पहले स्वास्थ्य समस्याओं के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था और चार दिन पहले अस्पताल से घर लाया गया था। पुणे के ओतूर में जन्मे अवचट ने बी.जे. मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई की थी।
Deeply sadden to learn about the demise of Dr. Anil ‘Baba’ Awchat ji.
Author, Social worker,Director of the Muktangan De-Addiction Center and a truly genuine human being, Anil Awachat ji has a left a deep void in our lives.
My condolences with his loved ones.
ॐ शांति pic.twitter.com/X3Kx1VDn47 — Siddharth Shirole (@SidShirole) January 27, 2022
अवचट को ”माणसं”, ”स्वत: विषयी”, ”गर्द”, ”कार्यरत”, ”कार्यमग्न” और ”कुतूहलापोटी” सहित उनकी कई पुस्तकों के लिए जाना जाता है। अवचट ने नियमित रूप से विभिन्न मराठी पत्रिकाओं और अन्य प्रकाशनों में लेख लिखे। वह पत्रकार के तौर पर भी काम कर चुके थे।
सम्बंधित ख़बरें
Eminent marathi writer and social activist dr anil avchat passes away
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Jan 27, 2022 | 02:13 PM
