Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर कसा तंज, बोले- महाराष्ट्र के चुनाव परिणाम विरोधियों के मुंह पर तमाचा

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को 2024 के विधानसभा चुनाव के नतीजों को अपने विरोधियों के मुंह पर तमाचा बताया, जिन्होंने निर्वाचन आयोग और उच्चतम न्यायालय तक की आलोचना की थी।

  • By आकाश मसने
Updated On: Jan 05, 2025 | 10:32 PM

एकनाथ शिंदे ने कई कार्यकर्ताओं में शिवसेना में कराया प्रवेश (सोर्स: एक्स@mieknathshinde)

Follow Us
Close
Follow Us:

ठाणे: हाल में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में भाजपा, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के महायुति गठबंधन ने राज्य की 288 में से 230 सीट जीतीं, जिसमें शिंदे की पार्टी को 57 सीटें मिलीं। महायुति में भाजपा ने सबसे अधिक 132 सीटें जीतीं। वहीं अजित पवार गुट को 41 सीटों पर जीत हासिल हुई।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को 2024 के विधानसभा चुनाव के नतीजों को अपने विरोधियों के मुंह पर तमाचा बताया, जिन्होंने निर्वाचन आयोग और उच्चतम न्यायालय तक की आलोचना की थी। शिवसेना प्रमुख ने राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए शिवसेना (यूबीटी) के कई नेताओं का अपनी पार्टी में स्वागत करने के बाद यह बात कही। उन्होंने कहा कि शिवसेना मजबूत हो रही है।

उद्धव गुट पर साधा निशाना

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाकरे गुट पर निशाना साधते हुए कहा कि महाराष्ट्र के चुनाव परिणाम उन लोगों के मुंह पर तमाचा है जिनका मानना था कि जनता उनका साथ देगी। शिंदे के विद्रोह के कारण ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना विभाजित हो गई और 2022 में महा विकास आघाडी की सरकार गिर गई थी।

जनता ने पूरी तहर खारिज किया

उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से शिवसेना (यूबीटी) नेताओं का जिक्र करते हुए कहा कि जिन लोगों ने निर्वाचन आयोग और उच्चतम न्यायालय तक की आलोचना की थी, उन्हें जनता ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है। शिंदे ने कहा कि जब वह ढाई साल तक मुख्यमंत्री रहे, तो महाराष्ट्र में काफी विकास हुआ और शासन के संबंध में काफी प्रगति हुई।

महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

शिवसेना की ताकत बढ़ी

शिंदे ने बताया कि उन्होंने विधानसभा में कहा था कि अगर उनका गठबंधन 200 से ज़्यादा सीट नहीं जीतता है, तो वह अपने गांव वापस जाकर खेती करेंगे। उन्होंने कहा, “हमने 230 से ज़्यादा सीटें जीतीं।” उन्होंने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) नेताओं का शिवसेना में आना पार्टी की बढ़ती ताकत और निरंतर सफलता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पार्टी संस्थापक बाल ठाकरे के विचारों ने वर्षों में शिवसेना को आकार दिया है।

Election results are a slap on the face of opponents eknath shinde

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 05, 2025 | 10:32 PM

Topics:  

  • Eknath Shinde
  • Maharashtra Assembly Elections
  • Shiv Sena

सम्बंधित ख़बरें

1

BMC चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवार ने भरा डुप्लीकेट AB फॉर्म, खुलासे से महायुति में मचा हड़कंप

2

बेटे को नहीं मिला टिकट, फिर भी ‘शिंदे’ के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं सांसद नरेश म्हस्के

3

नवी मुंबई मनपा चुनाव: भाजपा में नाईक बनाम म्हात्रे की जंग; टिकटों के फेर में फंसी महायुति की राह

4

वाशिम में केंद्रीय मंत्री की कार हादसे का शिकार, तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, 3 लोग घायल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.