-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Educate Girl Child Campaign Of Chandrapur Bachao Sangharsh Samiti
चंद्रपुर बचाओ संघर्ष समिति का बेटी बचाओ, बेटी पढाओ अभियान, गुड टच बैड टच पर व्याख्यान का आयोजन
- Written By: आंचल लोखंडे
Chandrapur Bachao Sangharsh Samiti: न्यू इंग्लिश हाय स्कूल चंद्रपुर में विद्यार्थियों के लिए साइबर सिक्योरिटी एवं मोबाइल के दुरुपयोग तथा गुड टच बैड टच पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।

चंद्रपुर बचाओ संघर्ष समिति का बेटी बचाओ, बेटी पढाओ अभियान (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Chandrapur News: चंद्रपुर बचाओ संघर्ष समिति के प्रमुख एवं सामाजिक हितकर प्रकल्प बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत न्यू इंग्लिश हाय स्कूल चंद्रपुर में विद्यार्थियों के लिए साइबर सिक्योरिटी एवं मोबाइल के दुरुपयोग तथा गुड टच बैड टच पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष डॉ गोपाल मुंधडा के प्रेरणा से यह कार्यक्रम निरंतर शहर के स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों के मार्गदर्शन हेतु आयोजित किया जा रहा है।
प्रकल्प संचालक मोहम्मद जिलानी ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए कार्यक्रम के उद्देश्यों और संकल्पों के विषय में सभी को अवगत कराया तथा विद्यार्थियों को किसी विशिष्ट व्यक्तित्व को अपना आदर्श मान के उनके पदचिन्हों पर चलकर अपना भविष्य गढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पुलिस उपनिरीक्षक रोशन इरपाचे ने विद्यार्थी जीवन में शिष्टाचार, संयम और अनुशासनता का महत्व बताया और मोबाइल से होने वाली हानि और उससे जुड़े अपराध से सतर्क कराया।
विद्यार्थियों को नवरात्र में नवदुर्गा के अवतारों को परिभाषित किया
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख वक्ता के रूप में चंद्रपुर आकाशवाणी की उदघोषिका और संस्था की सदस्य संगीता लोखंडे ने विद्यार्थियों को नवरात्र में नवदुर्गा के अवतारों को परिभाषित किया एवं विद्यार्थियों को उन्हें आत्मसात करने की प्रेरणा दी। उन्होंने गुड टच बैड टच के विषय पर भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और अपने पसंद के विषय में अपना भविष्य गढ़ने की बात कही। संस्था के अध्यक्ष डॉ गोपाल मुंधडा ने अपने अभिभाषण में विद्यार्थियों को किसी भी तरह के नशे की लत से दूर रहने का अनुरोध किया तथा अपने बहुचर्चित प्रकल्प फिट चिल्ड्रन फिट भारत के माध्यम से विद्यार्थियों को शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक एवं सामाजिक स्वस्थता पर विशेष बल दिया।
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रपुर जिले में औसत 31.84 प्रतिशत जलसंग्रह, बारिश बढ़ने पर राहत की उम्मीद
चंद्रपुर: जिवती के किसानों को भी मिलेगा योजनाओं का लाभ, CM फडणवीस ने दिए ऑफलाइन सातबारा जारी करने के निर्देश
लोन से लेकर डिपॉजिट तक में खेल! ऑडिट में खुली पोल, चंद्रपुर की पतसंस्था में ढाई करोड़ का गबन
चंद्रपुर में सर्पदंश से 6 वर्षीय मासूम की मौत, जिवती की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल
ये भी पढ़े: महावितरण की कार्यप्रणाली के 6 से आंदोलन, संवाददाता सम्मेलन में पटेल ने दी चेतावनी
इस तरह के कार्यक्रमों द्वारा मगर्दशन को समय की मांग
स्कूल की प्राध्यापिका और कार्यक्रम की अध्यक्ष संगीता बैध ने कार्यक्रम की सराहना की और विद्यार्थियों के लिए इस तरह के कार्यक्रमों द्वारा मगर्दशन को समय की मांग बताया। संस्था की अरुणा शिरभैए ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर सुमधुर गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका आरती श्रावणे ने किया और आभार संस्था की शरयु कुबेर ने माना। कार्यक्रम में संस्था के उपाध्यक्ष डॉ. बी डी पालीवाल, डॉ किरण देशपांडे, सुधाकर कावूडे, क्रांति दहिवड़े, डॉ मिलिंद दाभेरे, अशोक पूर्णय, केशव मेश्राम, मुरलीधर शिरभैए, अरुणा शिरभैए, विजय लोखंडे, आशीष बाला इत्यादि की सहयोगिता एवं उपस्थिति रही।
Educate girl child campaign of chandrapur bachao sangharsh samiti
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














