- Hindi News »
- Maharashtra »
- Edible Oil Price Rise Aurangabad Impact Crude Oil Global Market India
अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर, किचन पर महंगाई की मार, तेल के दामों में तेज उछाल; आम आदमी परेशान
Chhatrapati Sambhajinagar Cooking Oil Prices: छत्रपति संभाजीनगर में खाद्य तेल के दाम 10-12% बढ़े। कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों और आयात कमी का असर सीधे रसोई पर पड़ा रहा है।
- Written By: अंकिता पटेल

Cooking Oil Prices ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Chhatrapati Sambhajinagar Import Shortage: छत्रपति संभाजीनगर मध्य पूर्व में बढ़ते युद्ध और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का असर अब सीधे आम लोगों की रसोई तक पहुंच गया है।
शहर के बाजारों में पिछले कुछ दिनों में खाद्य तेल के दामों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है। व्यापारियों के अनुसार सोयाबीन, सूरजमुखी और पाम तेल सहित कई प्रकार के खाद्य तेल 10 से 12 प्रतिशत तक महंगे हो गए हैं।
वर्तमान में खाद्य तेल के दाम
छत्रपती संभाजीनगर के किराना बाजार में सोमवार को सोयाचीन तेल लगभग 145 से 150 रुपये प्रति लीटर, सूरजमुखी तेल 160 से 170 रुपये प्रति लीटर और पाम तेल करीब 140 से 150 रुपये प्रति लीटर के आसपास विक रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में कुपोषण पर सख्ती, पोषण सुधार के लिए एक्शन प्लान; प्रशासन ने दिए कड़े निर्देश
नवी मुंबई में 295 करोड़ का पानी बिल बकाया, सिडको ने डिफॉल्टर्स पर सख्ती के संकेत दिए
Gudi Padwa 2026: मुंबई के गिरगांव में दिखेगी गणतंत्र दिवस की पुरस्कार विजेता महाराष्ट्र की झांकी
ठाणे के 15 तालाबों में शुरू होगी बोटिंग और फिशिंग, शहर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मनपा ने लिया फैसला
कुछ सप्ताह पहले तक यही तेल 10 से 20 रुपये सस्ते मिल रहे थे। व्यापारियों का कहना है कि आयात में कमी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती कीमतों के कारण स्थानीय बाजार में भी तेजी आई है।
आने वाले समय में और बढ़ सकती है लोगों की परेशानी
जानकारों के अनुसार भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा विदेशों से आयात करता है। रूस, यूक्रेन और दक्षिण अमेरिका से आने वाले तेल की आपूर्ति प्रभावित होने से बाजार में अस्थिरता बढ़ी है।
समुद्री परिवहन लागत बढ़ने और डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी के कारण भी कीमती पर दबाव बना हुआ है। शहर के व्यापारियों ने बताया कि यदि अंतरराष्ट्रीय स्थिति जल्दी सामान्य नहीं हुई तो आने वाले दिनों में खाद्या तेल के दाम और बढ़ सकते हैं।
इससे आम परिवारों के मासिक खर्च पर सीधा असर पड़ेगा। कई परिवारों ने पहले ही तेल की खपत कम करना शुरू कर दिया है। इधर व्यापारियों ने नागरिकों से अपील की है कि अनावश्यक रूप से तेल का अधिक भंडारण न करें, ऐसा करने से बाजार में कृत्रिम कमी पैदा हो सकती है और कीमतें और तेजी से बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें:-जालना में सनसनी, अस्पताल में युवक की रहस्यमयी मौत, परिवार में हड़कंप; पुलिस जांच में जुटी
विशेषज्ञों का कहना है कि यदि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल और खाद्य तेल की आपूर्ति स्थिर हो जाती है तो आने वाले समय में कीमतों में कुछ राहत मिल सकती है। फिलहाल महगाई का दबाव रसोई के बजट पर साफ दिखाई दे रहा है।
Edible oil price rise aurangabad impact crude oil global market india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ईरान में बाल विवाह की डरावनी सच्चाई… 9 साल की उम्र में भी हो सकती है बच्चियों की शादी
Mar 17, 2026 | 01:25 PMकेंद्रीय मंत्री की बेटी का एपस्टीन से नाम जोड़ना पड़ेगा भारी, हाईकोर्ट ने 24 घंटे में हटाने का दिया निर्देश
Mar 17, 2026 | 01:22 PMनासिक में कुपोषण पर सख्ती, पोषण सुधार के लिए एक्शन प्लान; प्रशासन ने दिए कड़े निर्देश
Mar 17, 2026 | 01:17 PM‘भारत की सबसे महंगी गाड़ी!’ LPG सिलेंडर से भरी गाड़ी दिखाकर ऑस्ट्रेलियन इन्फ्लुएंसर का मजेदार तंज वायरल
Mar 17, 2026 | 01:17 PMनवी मुंबई में 295 करोड़ का पानी बिल बकाया, सिडको ने डिफॉल्टर्स पर सख्ती के संकेत दिए
Mar 17, 2026 | 01:12 PMएक्ट्रेस जुबाब के प्यार में पड़े बाबर आजम? दोनों का VIDEO हुआ वायरल, अब जुबाब ने कही ये बात
Mar 17, 2026 | 01:12 PMपुलिस की वर्दी…काली स्कॉर्पियो और करोड़ों की रेड, इंदौर में पकड़ा गया नकली IT अफसरों का गैंग, 8 गिरफ्तार
Mar 17, 2026 | 01:09 PMवीडियो गैलरी

स्मार्ट मीटर का झटका! दो कमरों के घर का आया 40,000 का बिजली बिल, बेबस बुजुर्ग की आंखों में आए आंसू- VIDEO
Mar 16, 2026 | 10:05 PM
यूपी में ब्राह्मणों की सुरक्षा पर अविमुक्तेश्वरानंद का बेबाक बयान, योगी सरकार और जातिवाद पर कही ये बड़ी बात
Mar 16, 2026 | 09:41 PM
मुरैना में गैस सिलेंडर नहीं मिला तो महिला को आई ‘माता’! बीच सड़क पर किया ऐसा ड्रामा कि सहम गए लोग- VIDEO
Mar 16, 2026 | 09:20 PM
बिहार की राजनीति में बड़ा धमाका! ‘छोटे सरकार’ ने चुनाव न लड़ने का किया ऐलान; अब कौन संभालेगा मोकामा का कमान
Mar 16, 2026 | 09:12 PM
देश तुम्हारे बाप का नहीं…खामेनेई का नाम लेकर PM मोदी पर भड़के ओवैसी, बोले- ईरान की याद तब आई जब…
Mar 16, 2026 | 01:53 PM
थूक जिहाद, वोट जिहाद…मीडिया चैनलों पर भड़के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, जमकर लताड़ा
Mar 16, 2026 | 01:37 PM












