Ashok Kharat Case में ईडी का बड़ा एक्शन, ढोंगी तांत्रिक अशोक खरात की करोड़ों की संपत्ति जब्त
Ashok Kharat Case News Update: नाशिक सेक्स स्कैंडल मामले में ईडी ने ढोंगी तांत्रिक अशोक खरात पर शिकंजा कसते हुए करोड़ों की संपत्ति जब्त की है।लॉकर से सोना, डॉलर और कई अहम प्रॉपर्टी दस्तावेज बरामद हुए।
- Written By: अपूर्वा नायक
अशोक खरात (फाइल फोटो)
Ashok Kharat Case ED Action: ईडी ने बड़ा एक्शन लेते हुए नाशिक सेक्स स्कैंडल में गिरफ्तार ढोंगी तांत्रिक अशोक खरात की करोड़ों की सम्पति जब्त कर ली है।
जांच एजेंसी ने नाशिक के एक कोऑपरेटिव बैंक में खरात और उनकी पत्नी कल्पना के जॉइंट अकाउंट पर खोले गए लॉकर से सोने व चांदी के गहनों के अलावा कैश भी बरामद किया।
ईडी अधिकारियों ने खरात दंपति की बेटी की मौजूदगी में धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत अपराध की कथित आय के तौर पर कीमती सामान जब्त किया। इसमें 1.10 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण, 5,500 डॉलर नकद (मौजूदा दरों पर 5.19 लाख रुपये) और 1.89 लाख रुपये के चांदी के आभूषण शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मध्य रेल ने कबाड़ बेचकर कमाए 202.55 करोड़ रुपये! जानें क्या है जीरो स्क्रैप मिशन
घट जाएगा यात्रा का समय, कम होगी भीड़, पनवेल-कर्जत नए रेल कॉरिडोर का काम प्रोजेक्ट पूरा होने के करीब
महाराष्ट्र में 11 अगस्त से महंगा होगा दूध, जानें कितने रुपये बढ़ेंगे दाम और क्या है वजह?
कोपरखैरणे स्टेशन पर महिला यात्रियों के आसपास घूमता दिखा संदिग्ध व्यक्ति, वीडियो वायरल; GRP ने बाहर निकाला
ढोंगी तांत्रिक खरात का लॉकर सील
इससे पहले अप्रैल में नाशिक में विश्वास कोऑपरेटिव बैंक की मुंबई नाका ब्रांच में ढोंगी तांत्रिक खरात का लॉकर सील कर दिया गया था। इस दौरान जांच एजेंसी ने नाशिक, पुणे और शिरडी में खरात, उनके रिश्तेदारों और साथियों से जुड़ीं कई जगहों की तलाशी ली थी। इसमें खरात के करीब 2.4 करोड़ रुपये के बैंक फंड फ्रीज कर दिए गए थे और 42 लाख कैश जब्त किया गया था।
ये भी पढ़ें :- सुनेत्रा पवार को 2029 में CM बनाने की मांग तेज, बेटे जय पवार के बयान से महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई
90 प्रॉपर्टी के कागजात बरामद
इसके अलावा करीब 90 प्रॉपर्टी के कागजात बरामद किए गए, जिनकी कीमत कई करोड़ रुपये होने का अनुमान है। जब्त किए गए सामानों में सोने के नेकलेस सेट, चेन, मंगलसूत्र, चूड़ियां, कान के गहने और गणपति की मूर्तियां, चांदी और पायल समेत कई बहुमूल्य सामान शामिल हैं। ईडी ने खरात की एक मर्सिडीज कार को भी जब्त किया। जांच के दौरान खरात के नाम पर पुणे, नाशिक, शिरडी और सोलापुर में प्रॉपर्टी से जुड़े 70 से 80 डॉक्यूमेंट भी मिले हैं। सूत्रों ने बताया कि इनमें बंगले, वेडिंग लॉन, खेती की जमीन और कमर्शियल प्रॉपर्टी शामिल हैं।
