महाराष्ट्र में आया भूकंप, धरती हिलने पर घरों से बहार निकले लोग, इतनी थी तीव्रता

Maharashtra Earthquake News: महाराष्ट्र के अमरावती में 4 जून की रात 3.8 तीव्रता से भूकंप आया। भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था। यह जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने दी है।
महाराष्ट्र में 3.8 की तीव्रता से आया भूकंप (pic credit; social media)
महाराष्ट्र में 3.8 की तीव्रता से आया भूकंप (pic credit; social media)
Updated on

अमरावती: महाराष्ट्र के अमरावती में बुधवार 4 जून की रात 9: 57 बजे 3.8 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था। यह जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने दी है। हालांकि किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

यहां महसूस किये गये झटके

बता दे कि मध्य प्रदेश के खंडवा और बुरहानपुर जिलों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। धरती हिलते देख लोग डर गए और घरों से बाहर निकल आए। ये झटके बुधवार (4 जून)  रात लगभग 9: 57 बजे आए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.8 मापी गई है। इसका केंद्र महाराष्ट्र के अमरावती जिले में था, जो जमीन से 10 किलोमीटर अंदर था।

मौसम विशेषज्ञ सौरभ गुप्ता के अनुसार, भूकंप का केंद्र मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बॉर्डर पर था। यह जगह खंडवा से 66 किलोमीटर दूर थी। इसी कारण दोनों राज्यों में झटके महसूस किए गए।

भूकंप आने की ये थी वजह

मौसम विशेषज्ञ सौरभ गुप्ता के मुताबिक, महाराष्ट्र में हुई तेज बारिश के कारण जमीन में पानी गया था। इससे हवा में हलचल हुई और इसी वजह से मध्यम जोर का झटका आया। खंडवा जिले के पंधाना ब्लॉक के कई गाँवों में भी यह झटका दर्ज हुआ है। जैसे कि कोहदड, बोरगांव और रुस्तमपुर। इसके साथ ही बुरहानपुर जिले के नेपानगर क्षेत्र में भी ये झटके महसूस किए गए। खंडवा और आसपास के ग्रामीण इलाकों जैसे कोहदड, बोरगांव और रुस्तमपुर में भी भूंकप की हल्की तरंगें दिखाई दीं।

सौरभ गुप्ता ने कहा कि अब अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के बीच मानसूनी तंत्र की सक्रियता बढ़ रही है। इस वजह से भूमि का तापमान भी बदल रहा है। इससे ऐसी स्थिति बनने की आशंका है।

Navbharat Live
navbharatlive.com