Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से दिया विशेष भाषा शिखर सम्मान, मंत्री आशीष शेलार ने किया ऐलान

महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी जल्दी ही भारतरत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में विशेष भाषा शिखर साहित्य सम्मान प्रदान करेगी। यह घोषण मंत्री आशीष शेलार ने की है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Mar 19, 2025 | 06:24 PM

सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार ने साहित्यकारों का किया सम्मान (सोर्स: एक्स@ShelarAshish)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी जल्दी ही भारतरत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में विशेष भाषा शिखर साहित्य सम्मान प्रदान करेगी। यह सम्मान हिंदी साहित्य में अतुलनीय योगदान देने वाले मूर्धन्य साहित्यकार को प्रदान किया जाएगा। यह महत्वपूर्ण घोषणा महाराष्ट्र सरकार के पर्यटन एवं सांस्कृतिक कार्य मंत्री एडवोकेट आशीष शेलार ने अकादमी के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कही।

यह गरिमापूर्ण समारोह बांद्रा स्थित रंगशारदा सभागार में मंगलवार को आयोजित की गई। समारोह में वर्ष 2024-25 के लिए विभिन्न प्रतिष्ठित पुरस्कार वितरित किए गए। शेलार ने इस मौके पर अपने संबोधन में कहा कि महाराष्ट्र की भूमि मराठी के साथ-साथ हिंदी साहित्य और भाषा के संवर्धन के लिए भी प्रतिबद्ध है।

महाराष्ट्र देश का केवल एकमेव ऐसा राज्य है, जहां दस भाषाओं की अकादमियां सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इन सभी भाषाओं के संवर्धन हेतु महाराष्ट्र सरकार अधिकाधिक प्रयास करती दिखेगी। शेलार ने कहा कि भाषा समाज को जोड़ने और संस्कारों के संवर्धन का महत्वपूर्ण माध्यम है।

सम्बंधित ख़बरें

पुणे कोर्ट का सख्त रुख, भोसरी जमीन केस में खडसे दंपती पर गैर-जमानती वारंट हुआ जारी

Ajit Pawar मामले पर मुरलीधर मोहोल का बयान, जांच रिपोर्ट का इंतजार करें, सच्चाई सामने आएगी

Mumbai US Club में 78 करोड़ गबन मामला, ईओडब्ल्यू ने 8,990 पन्नों का आरोपपत्र किया दाखिल

मोहन भागवत ने धर्मांतरण और घर वापसी पर की बात और मुस्लिम समुदायों से किया संवाद

इसलिए अच्छे बाल साहित्य की निर्मिती पर अधिक जोर दिया जाना चाहिए, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी भी छत्रपति संभाजी राजे और तारा रानी जैसे महानायकों तथा भारत की समृद्ध एवं अनमोल धरोहर से परिचित हो सके।

46 साहित्यकारों को किया गया सम्मानित

इस अवसर पर सभी का स्वागत करते हुए अकादमी के कार्याध्यक्ष डॉ। शीतला प्रसाद दुबे ने अकादमी की विभिन्न गतिविधियों और योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस समारोह में 46 साहित्यकारों को सम्मानित किया जा रहा है और विशेष उल्लेखनीय बात यह है कि इस साल से विभिन्न पुरस्कारों की राशि दो गुना कर दी गई है।

इसके फलस्वरूप सर्वोच्च पुरस्कार 2 लाख रुपए का दिया जा रहा है। कार्याध्यक्ष डॉ. दुबे ने पुरस्कार राशि में उल्लेखनीय बढ़ोतरी के लिए महाराष्ट्र सरकार का आभार व्यक्त किया। पुरस्कार वितरण समारोह की शुरुआत सांस्कृतिक राज्य मंत्री और विभिन्न अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और महाराष्ट्र राज्य गीत के साथ हुई। इस अवसर पर पुण्य श्लोका अहिल्यादेवी होलकर की 300 वीं जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में सुरुचिपूर्ण नाटक के प्रभावशाली मंचन ने सभी को अभिभूत कर दिया।

सांस्कृतिक कार्य मंत्री के हाथों साहित्यकारों का सम्मान

सांस्कृतिक कार्य मंत्री और अन्य अतिथियों द्वारा विभिन्न पुरस्कारों का वितरण किया गया। इस वर्ष अखिल भारतीय सम्मान जीवन गौरव पुरस्कारों में ‘महाराष्ट्र भारती अखिल भारतीय हिंदी सेवा पुरस्कार’ के लिए सुप्रसिद्ध साहित्यकार रामकृष्ण सहस्त्रबुद्धे तथा ‘डॉ. राम मनोहर त्रिपाठी अखिल भारतीय हिंदी सेवा पुरस्कार’ के लिए साहित्यकार प्रो. श्रीराम परिहार को सम्मानित किया गया।

हिंदी साहित्य के सृजनशीलता को प्रणाम! महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी द्वारा रंगशारदा सभागार, बांद्रा, मुंबई में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में अध्यक्ष के रूप से मै सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर मुझे महाराष्ट्र भारती अखिल भारतीय हिंदी सेवा पुरस्कार से श्री. रामकृष्ण… pic.twitter.com/ahTVoFtTO5 — Adv. Ashish Shelar – ॲड. आशिष शेलार (@ShelarAshish) March 18, 2025

राज्य स्तरीय सम्मान जीवन गौरव पुरस्कारों के अंतर्गत राजेश कुमार मिश्र उर्फ राजेश विक्रांत को छत्रपति शिवाजी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार, ऋषिकुमार मिश्र को साने गुरुजी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार, डॉ. संजय सिंह को पद्मश्री अनंत गोपाल शेवडे हिंदी सेवा पुरस्कार, डॉ. सुष्मिता भट्टाचार्य को डॉ. उषा मेहता हिंदी सेवा पुरस्कार प्रदान किया गया।

वहीं प्रो विजयकुमार रोडे को गजानन माधव मुक्तिबोध मराठी भाषी हिंदी लेखक पुरस्कार, गीता माणेक को कांतिलाल जोशी इतर हिंदी भाषी हिंदी लेखक पुरस्कार, अखिलेंद्र मिश्र को वी शांताराम ललित कला हिंदी विशिष्ट सेवा पुरस्कार तथा शीला डोंगरे को सुब्रमण्य भारती हिंदी सेतु विशिष्ट सेवा पुरस्कार प्रदान किया गया।

36 अन्य साहित्यकारों को विभिन्न पुरस्कार

इनके अलावा अकादमी के 14 विधा पुरस्कारों के अंतर्गत कुल 36 साहित्यकारों को विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए गए। आईपीएस अधिकारी कृष्ण प्रकाश और उद्योगपति राजेंद्र सिंह को भी उनकी उत्कृष्ट साहित्यिक कृतियों के लिए सम्मानित किया गया।

महाराष्ट्र की अन्स खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

इस समारोह में मंच पर सांस्कृतिक कार्य मंत्री और कार्याध्यक्ष के अलावा महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी की उपाध्यक्षा डॉ. मंजू लोढ़ा, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सुधाकर मिश्र, फिल्म सिटी के पूर्व उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र, आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली और वरिष्ठ पत्रकार विमल मिश्र विराजमान थे।

राष्ट्रगान से समारोह का समापन

सभागार में महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के सभी सदस्यों और पुरस्कार विजेताओं के परिजनों सहित बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी शामिल हुए। समारोह का सुरुचिपूर्ण सूत्र संचालन वरिष्ठ मंच संचालक आनंद प्रकाश सिंह और टीवी पत्रकार प्रसाद काथे द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अंत में अकादमी के सदस्य सचिव और सह निदेशक सचिन निंबालकर ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। इस अविस्मरणीय समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Distribution of prestigious awards of maharashtra state hindi sahitya academy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 19, 2025 | 06:24 PM

Topics:  

  • Ashish Shelar
  • Maharashtra Government
  • Maharashtra News
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.