Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Disha Salian Case: आदित्य ठाकरे पर दर्ज होगी FIR! मुंबई पुलिस के पास पहुंचे सतीश सालियान

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व प्रबंधक दिशा सालियान की मौत के मामले में शिवसेना (यूबीटी) के विधायक आदित्य ठाकरे की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। दिशा के पिता ने अब मुंबई पुलिस का रुख किया है।

  • By आकाश मसने
Updated On: Mar 25, 2025 | 05:47 PM

दिशा सालियान व आदित्य ठाकरे (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व प्रबंधक दिशा सालियान की मौत के मामले में शिवसेना (यूबीटी) के विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। दिशा के पिता सतीश सालियान ने बंबई हाई कोर्ट के बाद मुंबई पुलिस का दरवाजा खटखटाया है।

मंगलवार को सालियान ने अपने वकील के साथ दक्षिण मुंबई में संयुक्त पुलिस आयुक्त (क्राइम) के कार्यालय पहुंचे। संयुक्त पुलिस आयुक्त (JCP) को एक शिकायत सौंपकर 2020 में अपनी बेटी की मौत के सिलसिले में शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।

कुछ दिन पहले बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर की थी याचिका

इससे कुछ दिन पहले दिशा के पिता सतीश सालियाान ने अपनी बेटी की जून 2020 में हुई मौत की परिस्थितियों की नये सिरे से जांच कराने के अनुरोध के साथ बंबई उच्च न्यायालय का रुख किया था। सतीश सालियान के वकील ने कहा कि आदित्य ठाकरे और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करते हुए मुंबई पुलिस को एक लिखित शिकायत सौंपी गई है।

सम्बंधित ख़बरें

एडवांटेज महाराष्ट्र Expo 2026: शेंद्रा MIDC में उद्योगों का महाकुंभ; पुलिस ने दिए सुरक्षा के आश्वासन

ठाकरे बंधुओं की ललकार: ‘मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की साजिश’, भाजपा और मराठी मानुष पर कही बड़ी

मिशन नाइंटी डेज: संभाजीनगर में 3,500 बिजली बिल बकाएदारों पर महावितरण की सख्ती

‘मेरे हाथ में होता तो BJP के 4 टुकड़े कर देता’, संजय राउत बोले- दिल्ली से निकला मुंबई का डेथ वारंट

हाई कोर्ट में दायर याचिका में सालियान ने कहा है कि दिशा के साथ दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। मामले में कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों को बचाने के लिए राजनीतिक रूप से साजिश रची गई। याचिका में आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंपने का अनुरोध किया गया है। इस याचिका पर अप्रैल के पहले सप्ताह में सुनवाई होने की संभावना है।

क्या बाेले आदित्य ठाकरे?

वहीं, आदित्य ठाकरे ने कहा है कि वह अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब अदालत में देंगे। ज्वाइंट सीपी को लिखित शिकायत सौंपने के बाद सतीश सालियान ने संवाददाताओं से कहा कि मुझे अपनी बेटी के लिए न्याय की उम्मीद है। मैं अभी कुछ नहीं बोलूंगा।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

बता दें कि दिशा सालियान की मौत 8 जून 2020 को उपनगरीय मलाड में एक आवासीय इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने के बाद हुई थी। उनकी मौत के छह दिन बाद बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने बांद्रा में अपने अपार्टमेंट में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।

Disha salian father demands fir against aditya thackeray and others

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 25, 2025 | 05:47 PM

Topics:  

  • Aditya Thackeray
  • Disha Salian Death Case
  • Maharashtra News
  • Mumbai News
  • Shiv Sena UBT

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.