धुले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.42 करोड़ का 570 किलो गांजा जब्त; तस्कर विश्वजीत ज्ञानेश्वर चौगुले गिरफ्तार
Dhule Ganja Seizure: धुले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ठिकानों से 1.42 करोड़ रुपये का 570 किलो गांजा जब्त किया। मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।
- Written By: अंकिता पटेल
Dhule Police Raid ( Source: Social Media )
Dhule Police Raid: धुले अमली पदार्थों के काले कारोबार पर प्रहार करते हुए धुलिवा पुलिस ने एक सनसनीखेज कार्रवाई की है। स्थानीय अपराध शाखा ने शहर के दो अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर 1.42 करोड़ रुपए कीमत का लगभग 570 किलो गांजा जब्त किया है।
इस मामले में पुलिस ने शातिर तस्कर विश्वजीत ज्ञानेश्वर चौगुले (24) को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस निरीक्षक श्रीराम पवार को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी ने पवन नगर स्थित अपने घर में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ छिपा रखा है।
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक श्रीकांत धिवरे के निर्देश पर टीमों का गठन किया गया। 23 मार्च की मध्यरात्रि जब पुलिस ने छापा मारा, तो घर के कोने-कोने से खाकी टेप में पैक 440 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत 1.10 करोड़ रुपए आंकी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
बेटिकट रेल यात्रियों पर मध्य रेलवे का बड़ा एक्शन, पहली तिमाही में वसूला ₹101 करोड़ का रिकॉर्ड जुर्माना
फ्यूजन क्लासरूम एडुटेक का IPO 31 जुलाई को खुलेगा, ₹151-₹159 प्राइस बैंड तय, जानें इश्यू से जुड़ी पूरी डिटेल
हमें न्यायवाला चाहिए चाय वाला नहीं… मुंबई में बना जंतर मंतर-2, उमड़ा युवाओं का सैलाब, देखें Video
ठाणे: संस्कृती फाउंडेशन का भव्य आयोजन, नृत्यरंग 2026 में नृत्यों की जुगलबंदी ने मोहा दर्शकों का मन
दूसरा खुलासाः दादी का घर भी नहीं बख्शा : गिरफ्तारी के बाद हुई कड़ी पूछताछ में आरोपी ने एक और चौंकाने वाला राज उगला। उसने बताया कि मोहाडी के दंडेवाला बाबा नगर स्थित अपनी दादी के घर में भी गांजा छिपाया है। पुलिस ने तुरंत वहां दबिश दी और 129 किलो (कीमत 32.46 लाख रुपए) अतिरिक्त गांजा बरामद किया।
चालीसगांव रोड पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठे
पकड़ा गया आरोपी विश्वजीत पहले से ही आपराधिक रिकॉर्ड वाला है। उसके खिलाफ ड्रग्स तस्करी और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज है।
इस बड़ी कार्रवाई के बाद अब चालीसगांव रोज पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर उनकी नाक के नीचे इतना बड़ा अवैध कारोबार कैसे फल-फूल रहा था और उन्हें इसकी भनक क्यों नहीं लगी।
यह भी पढ़ें:-पानी के लिए तरस रहा भडगांव, अमृत योजना के बाद भी नहीं सुधरी जलापूर्ति व्यवस्था
टीम की सफलता
यह ऐतिहासिक कार्रवाई एसपी श्रीकांत धिवरे और एएसपी अजय देवरे के मार्गदर्शन में निरीक्षक श्रीराम पवार और उनकी जांबाज टीम ने पूरी की। फिलहाल पुलिस इस बड़े नेटवर्क के मुख्य आकाओं की तलाश में जुटी है।
