- Hindi News »
- Maharashtra »
- Dhule »
- Government Development Contractors Protest Due To Non Payment Of Dues Warn In Dhule
Dhule News: ठेकेदारों पर आत्महत्या करने की आई नौबत, सरकार को दिया अल्टीमेटम, रखी ये दो मांग
महाराष्ट्र में सरकारी विकास कार्यों में ठेकेदारों के सैकड़ों करोड़ रुपये दाव पर लगे हुए है। लेकिन सरकार ने पिछले एक साल में मात्र 50 करोड़ ही जारी किए हैं और करोड़ों का भुगतान होना अब भी बाकी है, जिससे उनकी हालत बुरी है।
- Written By: प्रिया जैस

धुले में ठेकेदारों का प्रदर्शन (सौजन्य-नवभारत)
धुले: सरकारी विकास कार्यों में लगे ठेकेदारों का 765 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित है, लेकिन सरकार ने पिछले एक साल में मात्र 50 करोड़ रुपये ही जारी किए हैं। इसको लेकर जिला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन के ठेकेदारों ने PWD कार्यालय परिसर में डंपर और हायवा खड़े कर विरोध प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
ठेकेदारों का कहना है कि कम राशि में मजदूरों के वेतन, वाहनों के ईंधन और घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। संघ के अध्यक्ष संदीप महाले ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बकाया भुगतान नहीं हुआ तो परिवार सहित सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
सरकारी भुगतान न मिलने से विकास कार्य ठप
ठेकेदारों का आरोप है कि पिछले 2-3 वर्षों से करोड़ों रुपये की बिलें लंबित हैं। जबकि 80-100% काम पूरा हो चुका है, लेकिन सरकार की ओर से केवल 8-10% भुगतान ही किया जा रहा है। कर्ज लेकर विकास कार्य कराने वाले ठेकेदार अब आर्थिक संकट में फंस गए हैं। “सरकार 100 रुपये के काम के बदले केवल 8-10 रुपये देती है। ऐसे में ठेकेदार कैसे काम करें?” इस तरह का सवाल खड़े किया।
सम्बंधित ख़बरें
जुहू बीच पर ‘होली का हुड़दंग’: रंगों में सराबोर हुई मुंबई, गीतों की धुन पर समंदर किनारे जमकर थिरके लोग
अनाथ बच्चों के साथ मनाई होली, मेधा कुलकर्णी ने मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों की वापसी का लिया संकल्प
ईरान समर्थक मुस्लिमों पर संग्राम जगताप का विवादित बयान: न कभी मिले, न शादी में गए, फिर खामेनेई के लिए…
किसी के बाप से नहीं डरते, समीर साजेद का बयान, छत्रपति संभाजीनगर में बवाल, AIMIM के 11 पार्षदों पर FIR
आत्महत्या की नौबत, ठेकेदारों ने रखीं ये प्रमुख मांगें
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शासन की अनदेखी के कारण ठेकेदार कर्ज में डूब गए हैं और उनकी स्थिति भी किसानों जैसी हो गई है। अगर जल्द भुगतान नहीं किया गया तो आत्महत्या जैसी घटनाएं भी हो सकती हैं।
ठेकेदार संघ ने सरकार के सामने दो प्रमुख मांगें रखीं
1. जब तक सरकार पूरा भुगतान नहीं करती, तब तक काम में देरी पर कोई जुर्माना न लगाया जाए।
2. मूल्य वृद्धि को देखते हुए कार्य की अवधि बढ़ाई जाए और डिपॉजिट व गारंटी राशि लौटाई जाए।
सरकार को अल्टीमेटम: नहीं मिला भुगतान तो ठप होंगे विकास कार्य
धुले जिले में 150-200 ठेकेदार सरकारी विकास कार्यों में लगे हैं और हर ठेकेदार का 10 लाख से 10 करोड़ रुपये तक का भुगतान रुका हुआ है। संघ ने सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि अगर इस महीने के अंत तक भुगतान नहीं हुआ तो जिले में सभी विकास कार्य ठप कर दिए जाएंगे।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
प्रदर्शन में ये ठेकेदार रहे शामिल
इस विरोध प्रदर्शन में संघ के अध्यक्ष संदीप महाले, सचिव प्रकाश पांडव, दीपक भामरे, तुषार रंधे, अशोक देसले, बाळासाहेब भदाणे, पुरुषोत्तम कोतकर, केदार जोशी, विजय चांडक, राहुल सोनवणे, पंकज अग्रवाल, अजय कटारिया, मिलिंद मुदावदकर, दीपक अहिरे, विजय गवली सहित सैकड़ों ठेकेदार शामिल हुए।
Government development contractors protest due to non payment of dues warn in dhule
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अच्छी बारिश के बाद भी यवतमाल में जल संकट की आहट, 877 गांवों के लिए 15 करोड़ की कार्य योजना तैयार
Mar 03, 2026 | 04:35 PMT20 WC में ऑस्ट्रेलिया की बेइज्जती, ग्रुप स्टेज से क्यों हुए बाहर? ट्रेविस हेड ने बताया इस नाकामी का कारण
Mar 03, 2026 | 04:25 PMमिडिल ईस्ट की जंग से बौखलाया पाकिस्तान, चीन की रिफाइनरी ठप; लेबनान में इजराइली सेना ने कब्जा किया
Mar 03, 2026 | 04:25 PMउद्धव गुट ने समाना में ईरान सुप्रीम लीडर को बताया शहीद, लिखा- खामेनेई ने किसी महाशक्ति के आगे नहीं टेके घुटने
Mar 03, 2026 | 04:11 PMWI के खिलाफ संजू सैमसन के 97 रन से रोहित शर्मा का क्या कनेक्शन? दोनों का ये VIDEO जमकर हो रहा वायरल
Mar 03, 2026 | 04:06 PMयुद्ध का दर्दनाक मंजर, स्कूल हमले में 165 मासूमों की मौत; सामूहिक जनाजे में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Mar 03, 2026 | 04:06 PMकोंकण रेलवे का टाइमटेबल ध्वस्त, तेजस एक्सप्रेस 7 घंटे देरी से, सांसद नरेश म्हस्के ने रेलमंत्री को लिखा पत्र
Mar 03, 2026 | 04:06 PMवीडियो गैलरी

अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM














