धुले: बुकिंग और ओटीपी के बाद भी नहीं मिला सिलेंडर, ग्राहकों ने एजेंसी के बाहर किया जोरदार प्रदर्शन
Dhule Gas Cylinder Shortage: धुले की ओम एचपी गैस एजेंसी में सिलेंडर न मिलने से नाराज ग्राहकों ने प्रदर्शन किया। बुकिंग और ओटीपी मिलने के बावजूद गैस न मिलने पर ब्लैक मार्केटिंग के आरोप लगाए गए।
- Written By: अंकिता पटेल
Dhule LPG Distribution Issue( Source: Social Media )
Dhule LPG Distribution Issue: धुले साक्री रोड स्थित ओम एचपी गैस एजेंसी के अव्यवस्थित कामकाज और सिलेंडर की किल्लत के खिलाफ मंगलवार को ग्राहकों का सन्न जवाब दे गया। हफ्तों पहले बुकिंग और मोबाइल पर ओटीपी मिलने के बावजूद सिलेंडर न मिलने से परेशान उपभोक्ताओं ने एजेंसी के बाहर रास्ता जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया।
ग्राहकों ने सीधा आरोप लगाया कि उनके हक का सिलेंडर ऊंचे दामों पर ब्लैक मार्केट में बेचा जा रहा है। प्रदर्शनकारी ग्राहकों ने वितरण व्यवस्था में बड़े झोल की ओर इशारा किया है ग्राहकों के अनुसार, वे 20 से 25 दिन पहले सिलेंडर बुक कराते हैं।
उपभोक्ताओं के मोबाइल पर डिलीवरी का ओटीपी भी प्राप्त हो जाता है, जो तकनीकी रूप से वितरण की पुष्टि करता है। इसके बावजूद जब ग्राहक एजेंसी पहुँचते हैं, तो उन्हें ‘गैस खत्म होने का जवाब देकर वापस भेज दिया जाता है। इससे ग्राहकों को अंदेशा है कि उनके नाम पर जारी सिलेंडर को अवैध रूप से कहीं और खपाया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
‘हम दो हमारे दो का बोर्ड लगाएं उद्धव ठाकरे…’ सचिन अहीर के शिंदेसेना में जाने पर राम कदम का जबरदस्त वार
क्या है Gait Analysis? केतन अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी चेतन चौधरी का क्यों कराया ये टेस्ट, जानें पूरी तकनीक
शिंदे के संपर्क में हैं ठाकरे के 13 विधायक… शिवसेना विधायक के ऑपरेशन टाइगर 3 के दावे से उद्धव गुट में टेंशन
चिखलदरा का भीमकुंड बना पर्यटकों की पहली पसंद, बारिश के बाद झरने ने मोहा मन
सड़क पर उतरे उपभोक्ता, यातायात बाधित
समस्या से त्रस्त महिलाओं और पुरुषों ने एजेंसी के सामने मुख्य मार्ग पर बैठकर रास्ता जाम कर दिया। प्रदर्शन के कारण साक्री रोड पर यातायात कुछ समय के लिए पूरी तरह ठप हो गया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद ही प्रदर्शनकारियों ने जाम खोला, हालांकि नागरिकों में भारी आक्रोश बना हुआ है।
नोटिस के बाद भी ढिलाई
पूरे घटनाक्रम में जिला आपूर्ति विभाग की भूमिका भी कटघरे में है विभाग ने कुछ दिन पहले ही अनियमितताओं को लेकर एजेंसी संचालक को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया था, लेकिन धरातल पर इसका असर शून्य रहा।
नोटिस के बाद ठोस कदम न उठाना विभाग की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिहन खड़े करता है। उपभोक्ताओं की मांग है कि या तो इस एजेंसी का लाइसेंस तुरंत रद्द किया जाए या वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाया जाए, प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नियमित और ईमानदार वितरण शुरू नहीं हुआ, तो जिला अधिकारी कार्यालय पर और भी तीव्र आंदोलन छेडा जाएगा।
यह भी पढ़ें:-धुले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार मकोका आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
हमे 20 दिन से चक्कर लगवाए जा रहे हैं। मोबाइल पर मैसेज आता है कि गैस मिल गई, पर यहां आने पर खाली हाथ लौटा देते हैं। यह सीधे तौर पर गरीबों के हक की चोरी है।
– धुले, एक पीड़ित उपभोक्ता
