गर्मी बढ़ते ही धुले में जल संकट की आशंका, पालकमंत्री जयकुमार रावल: ‘हर बूंद की कीमत समझें’
Dhule Water Supply Scheme: धुले के निमगूल गांव में 87 लाख रुपये की लागत से जलजीवन मिशन के तहत पानी आपूर्ति योजना शुरू हुई। पालकमंत्री जयकुमार रावल ने जल संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक किया।
- Written By: अंकिता पटेल
Maharashtra Jal Jeevan Mission ( Source: Social Media )
Maharashtra Jal Jeevan Mission: धुले गमों के तेवर चढ़ते ही जल संकट की आशंका गहराने लगा है। ऐसे में पालकमंत्री जयकुमार रावल ने साफ चेतावनी दी ‘हर बूंद की कीमत समझें, पानी बचाना अब विकल्प नहीं, जिम्मेदारी है’।
वे शिंदखेडा तहसील के निमगूल गांव में जलजीवन मिशन के तहत बनी पानी पुरवठा योजना के लोकार्पण समारोह में बोल रहे थे। करीब 87 लाख रुपये की लागत से तैयार इस योजना से गांव को नियमित और स्वच्छ पानी उपलब्ध होगा।
रावल ने कहा कि सरकार योजनाएं बना सकती है, लेकिन उन्हें टिकाऊ बनाना जनता के सहयोग पर निर्भर करता है। अगर आज पानी नहीं बचाया, तो कल संकट और गहराएगा, अभी से पानी का योजनाबद्ध तरीके से नियोजन करें।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: क्या है न्यू नागपुर प्रोजेक्ट, फडणवीस कैबिनेट के फैसले से आपको क्या फायदा होगा?
अघोरी पूजा के नाम पर ठगी, अंनिस की पहल पर कमलेश अधिकारी और पत्नी पर मामला दर्ज, ढोंगी बाबा गिरफ्तार
नासिक रिंग रोड: भूसंपादन से नाराज किसानों से मिलकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक, समाधान की उम्मीद
बागलाण में पेट्रोल पंपों पर लगीं लंबी कतारें, सरकार कर रही ईंधन की कालाबाजारी, रोहित पवार का आरोप
विद्यार्थियों का सम्मान इस दौरान रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सरपंच स्वाति बागल, निशा जाधव, जयश्री सार्वे आदि उपस्थित थे।
जलजीवन मिशन के तहत योजना से जुड़ेंगे 451 गांव
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजीज शेख ने बताया कि जलजीवन मियान के तहत लोकार्पण पाने वाला निमगूल, जिले का पहला गांव है। उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत जिले के 451 गांवों को जोड़ा जा रहा है।
पालकमंत्री जयकुमार रावल ने इस अवसर पर जलकुंभ, मंगल कार्यालय, तलाठी कार्यालय और जिला परिषद स्कूल की सुरक्षा दीवार सहित कई विकास कार्यों का उद्घाटन किया।
यह भी पढ़ें:-जलगांव: गोलाणी मार्केट की गंदगी पर निगम का बड़ा एक्शन, महापौर दीपमाला काले खुद झाड़ू लेकर उतरीं मैदान में
इससे गांव के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी, कार्यक्रम में ‘जल अर्पण दिवस’ मनाकर जल संरक्षण का संदेश दिया गया। रावल ने कहा कि जल संकट केवल सरकार का नहीं, समाज का मुद्दा है और इसे मिलकर ही हल किया जा सकता है।
