धुले में जनवरी से चार मार्गों पर शुरू होगी वातानुकूलित बस सेवा; केंद्र से मिला 12.5 करोड़ का अनुदान

Dhule Bus Service: धुले महानगरपालिका जनवरी से शहर में 28 वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी कर रही है। बस संचालन के लिए 63 रुपए प्रति किलोमीटर भुगतान किया जाएगा।
dhule 28 electric buses service january
धुले महानगरपालिका(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • धुले मनपा जनवरी से चार मार्गों पर 28 वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें शुरू करेगी।

  • पीएम ई-बस योजना के तहत केंद्र सरकार से मिला करीब 12.5 करोड़ रुपए का अनुदान।

  • बस संचालन के लिए 63 रुपए प्रति किलोमीटर भुगतान, केंद्र देगा 22 रुपए प्रति किलोमीटर।

Dhule Municipal Corporation: धुले शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए महानगरपालिका नए साल में 28 वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर उतारने की तैयारी कर रही है। जनवरी से चार मार्गों पर शुरू होने वाली इस सेवा का दायरा करीब 22 किलोमीटर तक रहेगा। बसें नरडाणा तक भी पहुंचेंगी।

केंद्र सरकार की पीएम ई-बस योजना के तहत करीब साढ़े 12 करोड़ रुपए का अनुदान मिलने के बाद परियोजना को गति मिली है। लेकिन इस महत्वाकांक्षी योजना के सामने सबसे बड़ा सवाल बसों की संख्या या रूट का नहीं, बल्कि आर्थिक जवाबदेही का है। पिछली बस सेवा में करीब 17 करोड़ रुपए खर्च होने के बावजूद बसों के पहिए नहीं चलने का अनुभव अब भी लोगों के जेहन में है।

28 ई-बसें दौड़ेंगी, लेकिन घाटे की जवाबदेही कौन होगा

सोमवार को हुई मनपा की विशेष महासभा में ई-बस परियोजना पर चर्चा के दौरान यही सवाल प्रमुखता से उठा। आयुक्त नितीन कापडणीस ने बताया कि दिसंबर में 28 बसें मनपा को मिलेंगी और जनवरी में सेवा शुरू करने का लक्ष्य है। बस संचालन के लिए विशेष उद्देश्य कंपनी (एसपीवी) बनाई जाएगी। कंपनी को प्रति किलोमीटर 63 रुपए भुगतान किया जाएगा, जिसमें केंद्र सरकार की ओर से 22 रुपए प्रति किलोमीटर अनुदान मिलेगा। सेवा को ना-नफा, ना-नुकसान के आधार पर चलाने की योजना है। मुख्यमंत्री के हाथों उद्घाटन कराने का भी प्रयास है।

dhule 28 electric buses service january
नागपुर के कोराडी में 141 करोड़ से बनेगा आधुनिक जलशुद्धीकरण प्रकल्प, 7 गांवों को मिलेगा शुद्ध पानी
dhule 28 electric buses service january
धुले महानगरपालिका(सोर्सः सोशल मीडिया)

17 करोड़ के पुराने अनुभव ने बढ़ाई चिंता

पूर्व स्थायी समिति सभापति सुनील बैसाणे ने सवाल उठाया कि पिछली बस सेवा में करोड़ों रुपए खर्च होने के बाद भी अपेक्षित परिणाम नहीं मिले। नई सेवा घाटे में गई तो उसकी भरपाई कौन करेगा? उन्होंने चेताया कि आर्थिक जिम्मेदारी तय किए बिना यह परियोजना मनपा के गले की फांस बन सकती है। नेता प्रतिपक्ष बंटी खोपड़े ने भी कंपनी की पूंजी और संभावित आर्थिक नुकसान की जिम्मेदारी को लेकर प्रशासन से जवाब मांगा।

dhule 28 electric buses service january
नागपुर में कबाड़ बने स्मार्ट सिटी के सभी 65 कियोस्क, करोड़ों खर्च के बाद एक भी मशीन चालू नहीं; हिसाब भी गायब

कामगारों से लेकर मरीजों तक की सुविधा पर जोर

नगरसेवक अमोल मासुळे ने अवधान, नरडाणा एमआईडीसी के कामगारों, विद्यार्थियों, महिलाओं, दिव्यांगों और निम्न आय वर्ग की बस्तियों को रूट में शामिल करने की मांग की। डॉ. निशा महाजन ने हिरे मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए अतिरिक्त फेरे चलाने तथा बस स्टॉप बीओटी आधार पर विकसित करने का सुझाव दिया। भाजपा गुटनेता किरण कुलेवार ने महिला सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन, सीसीटीवी की नियमित जांच और बस खराब होने पर वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

महासभा में बसों के साथ राजनीतिक टकराव

महापौर मायादेवी परदेशी की अनुपस्थिति में उपमहापौर ज्योत्स्ना पाटील ने अध्यक्षता की। ई-बस प्रस्ताव पर चर्चा के बाद नेता प्रतिपक्ष बंटी खोपड़े दिव्यांग महिला की चक्की से जुड़े मुद्दे पर बोलने खड़े हुए तो सत्ता पक्ष के विरोध के कारण हंगामा शुरू हो गया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ जल्दबाजी में सभा समाप्त कर दी गई। खोपड़े ने बाद में आयुक्त से मुलाकात की। आयुक्त ने मौके का निरीक्षण कर निर्णय लेने का आश्वासन दिया।