In Trends:
विज्ञापन
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Dhule Cash Scam Harshvardhan Sapkal Said Fadnavis Government Is Corrupt Action Take Against Arjun Khotkar Pa
धुले नकदी घोटाला: हर्षवर्धन सपकाल बोले- फडणवीस सरकार भ्रष्ट! अर्जुन खोतकर PA के खिलाफ हो कार्रवाई
धुले में “नकदी घोटाले” ने देवेंद्र फडणवीस सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर कर दिया। हर्षवर्धन सपकाल ने अर्जुन खोतकर के पीए के खिलाफ कार्वाई की मांग की है।
- Written By: सोनाली चावरे
Updated On:
May 22, 2025 | 08:17 PM

हर्षवर्धन सपकाल बोले- फडणवीस सरकार भ्रष्ट
मुबंई: कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने गुरुवार को कहा कि धुले में “नकदी घोटाले” ने देवेंद्र फडणवीस सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर कर दिया है। सपकाल ने आरोप लगाया कि प्राक्कलन समिति के अध्यक्ष अर्जुन खोतकर के निजी सहायक (पीए) के कमरे से नकदी बरामद की गई । उन्होंने इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
खोतकर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना के विधायक हैं। विपक्ष का आरोप है कि प्राक्कलन समिति के दौरे से पहले धुले शहर के सरकारी विश्राम गृह के एक कमरे में पांच करोड़ रुपये मिले और यह रिश्वत के लिए था। सपकाल ने एक प्रेसवार्ता में कहा, मुख्यमंत्री को इस मामले में विशेष जांच दल गठित करने की कोई जरूरत नहीं है। यह बिल्कुल स्पष्ट मामला है।
राज्य सचिवालय भ्रष्टाचार का केंद्र
समिति के अध्यक्ष अर्जुन खोतकर के पीए के कमरे से पैसे बरामद किए गए। जांच की जरूरत कहां है? खोतकर, उनके पीए और पैसे भेजने वाले व्यक्ति को हिरासत में लेने की आवश्यकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि धुले की घटना ने फडणवीस सरकार में सत्ता संरचना को उजागर कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्रालय (राज्य सचिवालय) भ्रष्टाचार का केंद्र बन गया है और सत्ता तीन केंद्रों द्वारा संचालित है।
हर्षवर्धन सपकाल ने आरोप लगाया, वे ऋण माफी या लाडकी बहिन योजना में सहायताराशि में वृद्धि जैसे मुद्दों पर जन कल्याण का काम नहीं करते हैं। उन्हें केवल नागपुर से कोंकण तक 80,000 करोड़ रुपये की लागत वाले शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे को आगे बढ़ाने में दिलचस्पी है। मुख्यमंत्री और उनके दो उपमुख्यमंत्रियों का जिक्र करते हुए सपकाल ने कहा कि ‘ट्रिपल इंजन गैंग’ को किसानों के कल्याण में कोई दिलचस्पी नहीं है, जो जीवन और मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि फडणवीस सरकार के मंत्रियों का उनको आवंटित विभागों पर कोई नियंत्रण नहीं है। उन्हें भ्रष्टाचार करने देने के लिए जिलों का प्रभारी मंत्री बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिन प्रभावशाली विधायकों को मंत्री नहीं बनाया जा सका वे संवैधानिक शक्तियों से लैस विधानमंडल की समितियों के अध्यक्ष नियुक्त कर दिये गये हैं। ताकि उनका दुरुपयोग किया जा सके।
फडणवीस सरकार भ्रष्ट
हर्षवर्धन सपकाल ने कहा, धुले की घटना ने इस साठगांठ को उजागर कर दिया है। प्रशासन ने अर्जुन खोतकर और उनके पीए के खिलाफ मामला क्यों नहीं दर्ज किया, जिनके कमरे से नकदी बरामद हुई थी? सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायक अवैध गतिविधियों में लिप्त हैं। फडणवीस सरकार भ्रष्ट है। बुधवार रात ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में शिवसेना (उबाठा) के नेता संजय राउत ने आरोप लगाया था कि धुले शहर के सरकारी विश्राम गृह के एक कमरे में पांच करोड़ रुपये से अधिक नकदी पाई गई।
सम्बंधित ख़बरें
उद्धव गुट ने समाना में ईरान सुप्रीम लीडर को बताया शहीद, लिखा- खामेनेई ने किसी महाशक्ति के आगे नहीं टेके घुटने
जुहू बीच पर ‘होली का हुड़दंग’: रंगों में सराबोर हुई मुंबई, गीतों की धुन पर समंदर किनारे जमकर थिरके लोग
एकनाथ शिंदे का ‘मिशन रेस्क्यू’ सफल: फुजैराह से मुंबई लौट रहे 164 मराठी नागरिक, शाम तक पहुंचेंगे घर
अनाथ बच्चों के साथ मनाई होली, मेधा कुलकर्णी ने मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों की वापसी का लिया संकल्प
Dhule cash scam harshvardhan sapkal said fadnavis government is corrupt action take against arjun khotkar pa
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
May 22, 2025 | 08:17 PM
विज्ञापन
लेटेस्ट न्यूज़
अच्छी बारिश के बाद भी यवतमाल में जल संकट की आहट, 877 गांवों के लिए 15 करोड़ की कार्य योजना तैयार
Mar 03, 2026 | 04:35 PMT20 WC में ऑस्ट्रेलिया की बेइज्जती, ग्रुप स्टेज से क्यों हुए बाहर? ट्रेविस हेड ने बताया इस नाकामी का कारण
Mar 03, 2026 | 04:25 PMमिडिल ईस्ट की जंग से बौखलाया पाकिस्तान, चीन की रिफाइनरी ठप; लेबनान में इजराइली सेना ने कब्जा किया
Mar 03, 2026 | 04:25 PMउद्धव गुट ने समाना में ईरान सुप्रीम लीडर को बताया शहीद, लिखा- खामेनेई ने किसी महाशक्ति के आगे नहीं टेके घुटने
Mar 03, 2026 | 04:11 PMWI के खिलाफ संजू सैमसन के 97 रन से रोहित शर्मा का क्या कनेक्शन? दोनों का ये VIDEO जमकर हो रहा वायरल
Mar 03, 2026 | 04:06 PMयुद्ध का दर्दनाक मंजर, स्कूल हमले में 165 मासूमों की मौत; सामूहिक जनाजे में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Mar 03, 2026 | 04:06 PMकोंकण रेलवे का टाइमटेबल ध्वस्त, तेजस एक्सप्रेस 7 घंटे देरी से, सांसद नरेश म्हस्के ने रेलमंत्री को लिखा पत्र
Mar 03, 2026 | 04:06 PMवीडियो गैलरी

अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM













