देवी तुलजा भवानी के दर पर ड्रग्स का डेरा, 14 लोग गिरफ्तार, 11 पुजारियों के नाम आए सामने…लगाया प्रतिबंध
देवी तुलजा भवानी धार्मिक स्थल महाराष्ट्र के प्रसिद्ध देवी स्थानों में से एक है। यहां की देवी तुलजा भवानी राज्य में पूजनीय है। ऐसे पवित्र स्थान पर अब मादक पदार्थों का डेरा लगने लगा है। इस मामले में पुजारियों का नाम भी है।
- Written By: प्रिया जैस
तुलजा भवनी मंदिर में मादक पदार्थ का मामला (सौजन्य-सोशल मीडिया)
छत्रपति संभाजीनगर: महाराष्ट्र के धाराशिव जिले के तुलजापुर के पास से करीब दो महीने पहले मादक पदार्थ जब्त किए जाने का मामला सामने आया था। मादक पदार्थ जब्ती के मामले में पुलिस ने अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि आरोपियों की संख्या 35 तक पहुंच गई है।
धाराशिव पुलिस ने 14 फरवरी को सोलापुर-तुलजापुर रोड पर तमालवाड़ी जांच चौकी के पास जांच के दौरान 2.5 लाख रुपये मूल्य का मादक पदार्थ मेफेड्रोन जब्त किया था। मादक पदार्थ की यह खेप तुलजापुर जा रही थी, जो देवी तुलजा भवानी के मंदिर के लिए प्रसिद्ध है।
14 लोगों को किया गिरफ्तार
मामले में जांच के बारे में संवाददाताओं को धाराशिव के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संजय जाधव ने बताया, “मादक पदार्थ जब्ती मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। जांच के मुताबिक, यह मादक पदार्थ मुंबई से तुलजापुर पहुंचा था। मुंबई की एक महिला, उसका पति और वहां का एक अन्य व्यक्ति मादक पदार्थ की आपूर्ति करते थे। महिला और एक अन्य व्यक्ति को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।”
सम्बंधित ख़बरें
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
पुजारियों का भी नाम आया सामने
उन्होंने कहा, “इस मामले में कुल 35 आरोपी हैं और हम 21 अन्य के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।” जब उनसे तुलजापुर मंदिर के कुछ पुजारियों की मादक पदार्थ गिरोह में कथित संलिप्तता के बारे में पूछा गया तो एसपी ने कहा कि वह इस बारे में विस्तृत जानकारी साझा नहीं कर सकते, क्योंकि अभी आरोपपत्र दाखिल नहीं किया गया है। जाधव ने कहा, “तुलजापुर मंदिर के सभी पुजारियों पर उंगली उठाना गलत है, लेकिन जो भी इसमें संलिप्त पाया जाएगा, उसके साथ आरोपी जैसा व्यवहार किया जाएगा।”
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
तुलजापुर के पालीकर पुजारी मंडल के अध्यक्ष बिपिन शिंदे ने कहा कि कम से कम 11 पुजारियों के नाम सामने आए हैं। उन्होंने कहा, “लेकिन मामले में नामजद अधिकतर पुजारी (तुलजा भवानी) मंदिर में आते ही नहीं हैं। इसलिए सभी पुजारियों को बदनाम नहीं किया जाना चाहिए। जो पुजारी दोषी पाए जाएंगे, उन पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।” (एजेंसी इनपुट के साथ)
