दीवाली पर एफडीए की बड़ी कार्रवाई: राज्यभर में 105 लाइसेंस निलंबित, 1.35 करोड़ का मिलावटी खाद्य सामान जब्त

Maharashtra FDA Action: दीवाली पर मिलावटखोरों के खिलाफ एफडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई। महाराष्ट्र में 105 कारोबारियों के लाइसेंस निलंबित, 1.35 करोड़ रुपये की 39 हजार किलो से अधिक संदिग्ध सामग्री जब्त।
The FDA suspended the licenses of 105 food business operators over two days
तुकाराम मुंडेसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • एफडीए ने दो दिनों में 105 खाद्य कारोबारियों के लाइसेंस निलंबित किए।

  • 1.35 करोड़ रुपये से अधिक का 39,485 किलो संदिग्ध खाद्य पदार्थ जब्त।

  • 7 प्रतिष्ठानों को बंद करने के आदेश, 3 एफआईआर और 2 गिरफ्तारियां।

FDA Maharashtra Diwali Adulteration Raid Food Safety: दीपावली के अवसर पर मिठाइयों की मांग बढ़ने पर मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं। जनता के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए अन्न व औषधि प्रशासन यानी एफडीए ने राज्यभर में ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की है। प्रशासन द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान में दो दिनों के भीतर 105 खाद्य कारोबारियों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए।

इसके अलावा, सात प्रमुख प्रतिष्ठानों का कारोबार पूरी तरह से बंद करने के सख्त निर्देश भी जारी किए गए हैं। त्योहारों के इस सीजन में सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ विभाग ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। इस कार्रवाई के दौरान राज्यभर के 69 से अधिक व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से 39,485 किलो संदिग्ध खाद्य सामग्री जब्त की गई। जब्त किए गए इस मिलावटी सामान की कुल बाजार कीमत 1 करोड़ 35 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।

3 एफआईआर, 2 गिरफ्तारियां और 13।87 लाख की सामग्री बरामद

मुंबई और आसपास के इलाकों में एफडीए अधिकारियों ने विशेष सावधानी बरती। बृहन्मुंबई क्षेत्र के अंतर्गत कुल 28 खाद्य कारोबारियों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित किए गए। इस क्षेत्र से लगभग 2 हजार 396 किलो खाद्य सामग्री जब्त की गई, जिसकी कीमत 13 लाख 87 हजार रुपये से अधिक बताई गई है। नागपाड़ा इलाके में मावा गलत तापमान और गंदगी में रखे जाने पर कार्रवाई हुई।

मालाड में बिना अनुमति उत्पादन और बिना लेबल मिठाई बेचने का मामला सामने आया। वर्सोवा तथा विलेपार्ले में भी मिठाइयों में अधिक रंग के इस्तेमाल को लेकर कड़ी कार्रवाई की गई। महाराष्ट्र के दूसरे हिस्सों में भी एफडीए का यह अभियान उतनी ही सख्ती से चलाया गया। पुणे क्षेत्र में अधिकारियों ने 49 लाख 36 हजार रुपये मूल्य की 14 हजार 429 किलो खाद्य सामग्री जब्त की। वहीं नासिक क्षेत्र में 28 लाख 35 हजार रुपये मूल्य की 10 हजार 493 किली सामग्री को कब्जे में लिया गया।

The FDA suspended the licenses of 105 food business operators over two days
IAS Tukaram Mundhe Transfer: FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे का फिर हुआ तबादला, परभणी के पालक सचिव पद से हटाए गए

7 प्रतिष्ठानों का कारोबार बंद

कोंकण क्षेत्र से 32 लाख 52 हजार रुपये का 6 हजार 712 किलो खाद्य भंडार पकड़ा गया। अभियान के दौरान प्रतिबंधित गुटखा और पान मसाला के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की गई।

अधिकारियों ने विभिन्न तीन जगहों से 7 लाख 96 हजार रुपये का प्रतिबंधित माल बरामद किया। इस सिलसिले में कुल तीन प्राथमिकी दर्ज की गईं, दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और अवैध परिवहन में इस्तेमाल दो वाहन भी जब्त किए गए।

The FDA suspended the licenses of 105 food business operators over two days
महाराष्ट्र की महिलाओं के लिए खुशखबरी! बिना स्मार्ट कार्ड के 31 दिसंबर तक कर सकेंगी रियायती यात्रा

ब्यूटी सैलून पर भी चला विभाग का हंटर

खाद्य पदार्थों के अलावा, एफडीए ने सौंदर्य उत्पादों के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया है। सोशल मीडिया पर गंजेपन का इलाज करने का दावा करके बेचे जा रहे आयुर्वेदिक हेयर ऑयल पर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।

नासिक विभाग के अधिकारियों ने लगभग 50 लाख 35 हजार रुपये मूल्य का संदिग्ध तेल जब्त किया है। यह कारोबार नाशिक के कॉलेज रोड इलाके में चलाया जा रहा था। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर विज्ञापन देकर इस तेल की बिक्री हो रही थी। उत्पाद पर विनिर्माता का नाम और उत्पादन लाइसेंस नंबर नहीं था। पांच नवंबर को अधिकारियों ने दुकान पर छापा मारा।