Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुख्यमंत्री पद को लेकर क्या बोल गए देवेंद्र फडणवीस? महायुति में कौन है CM की कुर्सी का दावेदार?

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनितिक पार्टियों की तैयारियां जोरों पर शुरू है। विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी (एमवीए) में मुख्यमंत्री पद को लेकर घमासान जारी है। वहीं, सत्तारूढ़ महायुति में भी अब मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर चर्चा चल रही है। इसी बीच उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री पद को लेकर महायुति में कोई संशय नहीं है।

  • By शुभम सोनडवले
Updated On: Sep 06, 2024 | 10:52 PM

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (फोटो: ANI)

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनितिक पार्टियों की तैयारियां जोरों पर शुरू है। विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी (एमवीए) में मुख्यमंत्री पद को लेकर घमासान जारी है। वहीं, सत्तारूढ़ महायुति में भी अब मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर चर्चा चल रही है। इसी बीच उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री पद को लेकर महायुति में कोई संशय नहीं है।

फडणवीस ने कहा कि महायुति मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ेगा। वह नागपुर में एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बात कर रहे थे।

बता दें कि महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन ‘महायुति’ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) शामिल हैं।

सम्बंधित ख़बरें

अमरावती में गरजे अजित पवार, विकास का दिया ‘गारंटी’ कार्ड, बोले- भड़काऊ भाषणों से माहौल न बिगाड़ें

‘हमने चूड़ियां नहीं पहन रखी…’ अजित पवार पर महेश लांडगे तीखा प्रहार, रोहित पवार ने दिया करारा जवाब

दल-बदल और धनबल पर अजित पवार का तीखा हमला, पुणे-PCMC में BJP पर लगाए गंभीर आरोप

भाजपा-राष्ट्रवादी गठबंधन से होगा मेयर, सुसज्जित होगी अहिल्यादेवी की नगरी: मुख्यमंत्री फडणवीस

यह भी पढ़ें: BJP को पुराने नेताओं का सहारा, विधानसभा के लिए स्पेशल 21, गडकरी-दानवे को मिली मुख्य जिम्मेदारी

क्या महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद का चेहरा चुनाव से पहले तय किया जाएगा या बाद में इस पर निर्णय होगा, संवाददाताओं के इस सवाल पर उप मुख्यमंत्री ने कहा, “अनावश्यक भ्रम पैदा करने की कोई जरूरत नहीं है। महायुति में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सरकार के मुखिया हैं और हम उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ने जा रहे हैं।” पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हे मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार तय करने का अधिकार नहीं है।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: मल्लिकार्जुन खरगे बोले- शिवसेना और NCP एमवीए के साथ हैं

फडणवीस ने कहा, “भाजपा संसदीय बोर्ड और दोनों अन्य सत्तारूढ़ दलों के नेता इस मामले में मिलकर फैसला करेंगे। वे ही तय कर सकते हैं कि मुख्यमंत्री पद के लिए चेहरा अभी चुना जाए या बाद में। मुझे इस बारे में बोलने का हक नहीं है। लेकिन इस बारे में कोई भ्रम नहीं है।” महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव नवंबर में होने की संभावना है।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद महायुति इस चुनाव को जितने के लिए पूरा जोर आजमा रही है। वह किसी भी हाल में यह चुनाव जीतकर राज्य में सत्ता में बने रहना चाहती है। वहीं, महा विकास आघाड़ी महायुति को सत्ता से उखाड़ फेंकने की प्लानिंग में लगा है। (एजेंसी एडिटेट)

Devendra fadnavis on contender for cm post in mahayuti

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 06, 2024 | 10:52 PM

Topics:  

  • Ajit Pawar
  • Devendra Fadnavis
  • Eknath Shinde
  • Mahayuti

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.