- Hindi News »
- Maharashtra »
- Sangli »
- Maharashtra Assembly Elections Mallikarjun Kharge Shiv Sena And Ncp With Mva
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: मल्लिकार्जुन खरगे बोले- शिवसेना और NCP एमवीए के साथ हैं
- Written By: शुभम सोनडवले
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राजनितिक पार्टियों की तयारी जोरो पर है। साथ ही असली और नकली का विवाद अभी भी जारी है। इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को कहा कि 'मूल शिवसेना' और 'मूल राकांपा' महा विकास आघाडी (एमवीए) के साथ हैं और उन्होंने लोगों से महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन को वोट देने की अपील की।

शरद पवार और मल्लिकार्जुन खरगे (फोटो: ANI)
सांगली. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राजनितिक पार्टियों की तयारी जोरो पर है। साथ ही असली और नकली का विवाद अभी भी जारी है। इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को कहा कि ‘मूल शिवसेना’ और ‘मूल राकांपा’ महा विकास आघाडी (एमवीए) के साथ हैं और उन्होंने लोगों से महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन को वोट देने की अपील की।
कांग्रेस के दिवंगत नेता पतंगराव कदम की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद खरगे ने यहां एक जनसभा में कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा फुले और डॉ. बी आर आंबेडकर की विचारधाराएं राज्य में अभी भी फल-फूल रही हैं। उन्होंने कहा, “आप इस तथ्य को क्यों भूल रहे हैं और उन्हें (भाजपा को) सत्ता में क्यों बने रहने दे रहे हैं? हाल के लोकसभा चुनाव में आपने देखा कि मूल शिवसेना और राकांपा कौन थे। मूल शिवसेना और मूल राकांपा हमारे गठबंधन के साथ हैं। सभी सच्चे लोग हमारे साथ हैं, और सभी फर्जी लोग (भाजपा के साथ) हैं, इसलिए आपको आगामी चुनाव में एमवीए को सत्ता में लाना चाहिए।” उन्होंने कहा कि ऐसा होने पर ही देश और संविधान सुरक्षित रहेगा।
बता दें कि पिछले ढाई साल में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और शिवसेना में विभाजन हो गया। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा अब भाजपा के साथ सरकार का हिस्सा हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सुनेत्रा पवार की मौजूदगी में भी पार्थ पवार ले रहे बड़े फैसले, सीनियर नेताओं में नाराजगी
नासिक विधान परिषद सीट पर महायुति में घमासान; सुनेत्रा पवार की एंट्री की चर्चा से अजीत गुट ने भी ठोका दावा
Kharge On Inflation: हम गर्मी तो झेल सकते हैं, लेकिन BJP की महंगाई… मोदी सरकार पर भड़के मल्लिकार्जुन खड़गे
सुनेत्रा पवार के नेतृत्व में NCP ने पास किया एकजुटता का प्रस्ताव, पार्थ पवार की नाराजगी पर दी सफाई
खरगे ने कहा, ‘‘हमने (कांग्रेस) बहुत कुछ किया है, चाहे वे खेती से जुड़े मुद्दे हों या सबको शिक्षा मुहैया कराना। बताइए, आपने (भाजपा) क्या किया? आपने तोड़ने-फोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया। अब चुनाव नजदीक हैं। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव हो रहे हैं और महाराष्ट्र तथा झारखंड में भी चुनाव की घोषणा जल्द ही होगी। इन सभी चुनावों में हम जीत रहे हैं।” सिंधुदुर्ग जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के बारे में बात करते हुए खरगे ने कहा, ‘‘मोदी का हाथ लगने के बाद प्रतिमा गिर गई।”
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले साल नौसेना दिवस पर मराठा राज्य के 17वीं सदी के संस्थापक की प्रतिमा का अनावरण किया था। कांग्रेस प्रमुख ने कहा, ‘‘यह पहली घटना नहीं है। अहमदाबाद में उनके द्वारा उद्घाटन किया गया पुल ढह गया, और अयोध्या में राम मंदिर में बारिश का पानी रिस रहा है। इससे पता चलता है कि चुनाव को ध्यान में रखते हुए परियोजनाओं को जल्दबाजी में पूरा किया जाता है और ये संरचनाएं छह महीने भी नहीं टिक पाती हैं। मोदी ये सब वोट के लिए करते हैं।”
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी का मोदी पर प्रहार, बोले- प्रधानमंत्री को महाराष्ट्र के हर नागरिक से मांगनी चाहिए माफी
खरगे ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के लोगों ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा बहुत उत्साह के साथ बनाई थी, लेकिन यह ठीक से नहीं बनाई गई और गिर गई।” उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शैक्षणिक पाठ्यक्रमों में बदलाव करके अपना प्रभाव बढ़ा रहा है और संविधान को बदलने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘हम उन्हें संविधान बदलने की अनुमति नहीं देंगे। राहुल गांधी ने इसकी रक्षा करने की शपथ ली है।”
खरगे ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने महाराष्ट्र, कर्नाटक और गोवा में विपक्ष की सरकारों को गिरा दिया। उन्होंने कहा कि यदि वे प्रगतिशील विचारधारा का समर्थन नहीं करेंगे तो ‘‘आपके शैक्षणिक संस्थान, चीनी मिल और सहकारी संस्थाएं भी नहीं बचेंगी।” उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘(अमित) शाह ने खुद को सहकारिता मंत्री बना लिया। नोटबंदी के दौरान कालेधन को सफेद करने के लिए सहकारी बैंकों का इस्तेमाल किया गया था।” खरगे ने कहा कि यदि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने लोकसभा में 20 सीट और जीत ली होतीं तो मोदी सरकार ‘‘सत्ता में नहीं आ पाती”। उन्होंने दावा किया कि मोदी और आरएसएस डॉ. आंबेडकर द्वारा लिखे गए संविधान को नष्ट करना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: शिवाजी महाराज प्रतिमा मामला: मूर्तिकार-ठेकेदार, सलाहकार 10 सितंबर तक पुलिस हिरासत में
कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया, ‘‘जब डॉ. आंबेडकर ने संविधान का मसौदा तैयार किया तो इन लोगों (आरएसएस) ने इसका विरोध किया था।” उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर विपक्ष को दबाने के लिए प्रवर्तन निदेशालय और अन्य एजेंसियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। खरगे ने कहा, ‘‘उन्होंने शरद पवार को ‘जेड प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा की पेशकश की। जब इसकी जरूरत थी, तो यह प्रदान नहीं की गई और अब, जब राज्य के लोग उनकी सुरक्षा के लिए हैं, तो वे (सरकार) इसे प्रदान कर रहे हैं। पवार ने इसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस, राकांपा (एसपी) और शिवसेना के एमवीए गठबंधन को कोई नहीं तोड़ सकता। उन्होंने कहा कि लोगों को भाजपा से डरने की जरूरत नहीं है। (एजेंसी एडिटेट)
Maharashtra assembly elections mallikarjun kharge shiv sena and ncp with mva
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 29 May 2026: मिथुन और मीन राशि वालों को करियर में बड़ी कामयाबी, मेष और मकर जातक रहें सावधान
May 29, 2026 | 12:04 AMक्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
May 28, 2026 | 11:25 PMअंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
May 28, 2026 | 11:05 PMअब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
May 28, 2026 | 11:01 PMVaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PMBJP के प्रशिक्षण वर्ग में बस से पहुंचे CM मोहन यादव, हेलीकॉप्टर छोड़ ईवी ट्रैवलर से किया सफर
May 28, 2026 | 10:51 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM














