Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पास आती जीत का श्रेय PM मोदी को देते हुए बोले देवेंद्र फडणवीस, मोदी है तो मुमकिन है

नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट से देवेंद्र फडणवीस 19 हजार 437 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं। वे इस सीट से लगातार चौथी बार मैदान में हैं।

  • Written By: रीना पंवार
Updated On: Nov 23, 2024 | 02:30 PM

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद आज सुबह से मतों की गिनती जारी है। मतगणना के शुरुआती नतीजों में यहां महायुति गठबंधन 217 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 128 सीटों पर आगे चल रही है, जो महाराष्ट्र में बढ़त बनाए हुए है। इसके अलावा, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना (एसएचएस) 55 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है, जबकि उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की अगुवाई वाली एनसीपी 35 सीटों पर आगे चल रही है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य विधानसभा चुनाव में महायुति के प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ने के साथ ही इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके नारे ‘‘एक हैं तो सेफ हैं” को दिया। फडणवीस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘एक हैं तो सेफ हैं, मोदी है तो मुमकिन है।” बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान ‘‘एक हैं तो सेफ हैं” का नारा दिया था। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को जारी मतगणना के बीच भाजपा नीत महायुति गठबंधन 288 विधानसभा सीट में से 217 सीट पर बढ़त के साथ राज्य में सत्ता बरकरार रखने की ओर अग्रसर है।

नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से फडणवीस आगे

मतगणना के रुझानों के अनुसार नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट से देवेंद्र फडणवीस 19 हजार 437 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं। इस सीट से देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ महा विकास अघाड़ी से कांग्रेस के प्रफुल्ल गुडधे चुनाव लड़ रहे है। महायुति की संभावित जीत को लेकर उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस की मां सरिता फडणवीस का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा, “…यह एक बड़ा दिन है क्योंकि मेरा बेटा राज्य में एक बड़ा नेता बन गया है। वह 24 घंटे सातों दिन कड़ी मेहनत कर रहे थे…बेशक, वह मुख्यमंत्री बनेंगे…”

सम्बंधित ख़बरें

‘महाराष्ट्र को तालिबान बनाना चाहती है BJP’, हर्षवर्धन सपकाल का फडणवीस पर पलटवार, माफी मांगने से किया इनकार

Maharashtra Budget 2026: किसानों की कर्ज माफी की तैयारी! शिंदे समिति ने बैंकों से मांगा बकाया ऋण का डेटा

10 महीने बाद भी खाली हाथ, पहलगाम के शहीद हुए संतोष जगदाले की बेटी को अब तक नहीं मिली है सरकारी नौकरी

नवभारत निशानेबाज: टीपू की तारीफ करते सपकाल, देवाभाऊ हुए गुस्से से लाल

एक है तो ‘सेफ’ है !
मोदी है तो मुमकिन हैं ! #Maharashtra #महाराष्ट्र
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) November 23, 2024

इस सीट से चौथी बार चुनाव लड़ रहे

नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट से फडणवीस लगातार चौथी बार मैदान में हैं। नागपुर में कांग्रेस और भाजपा दोनों का प्रभुत्व रहा है। लेकिन नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट अस्तित्व में आने के बाद से ही यह फडणवीस का गढ़ बन गया।

विजय सत्याचा🪷🚩✌️
The Chronology.. The Recap !#MahaYutiWins #MaharashtraElection2024 #Maharashtra pic.twitter.com/L8WMFu6c3R
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) November 23, 2024

देवेंद्र फडणवीस पिछले तीन कार्यकाल यानी 2009, 2014 और 2019 में नागपुर दक्षिण-पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़े और जीते भी। इसके पहले देवेंद्र फडणवीस नागपुर पश्चिम से 1999 से 2004 में विधानसभा पहुंचे थे।

Devendra fadnavis gave credit to pm narendra modi for mahayuti moving towards a strong majority

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 23, 2024 | 02:28 PM

Topics:  

  • Devendra Fadnavis
  • Maharashtra Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.