Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • TVK Rally Stampede |
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमलनेर में संदिग्ध हालत में पड़ा मिला युवक का शव, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

इस घटना को लेकर अमलनेर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। मृतक की पहचान तुषार चिंधू चौधरी के तौर पर की है जो अमलनेर का रहने वाला बताया जा रहा है।

  • By रीना पंवार
Updated On: Dec 06, 2024 | 02:58 PM

(मृतक युवक की फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

जलगांव : अमलनेर तहसील के मंगरूल एमआईडीसी इलाके में शुक्रवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब स्थानीय लोगों ने यहां संदिग्ध हालत में एक युवक का शव पड़ा देखा। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद अमलनेर पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक विकास देवरे और उनकी टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है औऱ मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस घटना को लेकर अमलनेर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। मृतक युवक की पहचान तुषार चिंधू चौधरी के तौर पर की है जो अमलनेर शहर का रहने वाला बताया जा रहा है।

कल रात को घर से निकला था युवक

पुलिस सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मृतक तुषार चौधरी अमलनेर शहर के प्रताप मील इलाके का रहने वाला था। वह बीते गुरुवार 5 दिसंबर की रात 10 बजे से घर से बाहर था और तब से घर नहीं लौटा था। इसी बीच शुक्रवार 6 दिसंबर को सुबह 8 बजे अमलनेर तालुका के मंगरुल के एमआईडीसी परिसर में तुषार का शव मिला। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। चोटों के निशान से उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है।

क्राइम से जुड़ी खबरों के लिए क्लिक करें

आपसी विवाद में हत्या की आशंका

पुलिस को घटनास्थल पर शव के पास शराब की बोतलें भी पड़ी मिलीं। इससे आशंका जताई जा रही है कि युवक के साथ वारदात के समय अन्य लोग भी मौजूद थे और हत्या से पहले उन्होंने शराब की पार्टी की। पुलिस ने ऐसा अंदेशा जताया कि है कि शराब के नशे में उन लोगों में आपसी विवाद और मारपीट हुई होगी और इसी विवाद में तुषार जख्मी हो गया होगा। पुलिस की शक है कि मस्तिक पर गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा करने की बात कही है। घटना को लेकर युवक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया जाएगा। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश भी कर रही है।

Dead body of youth found lying in suspicious condition in amalner

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 06, 2024 | 02:57 PM

Topics:  

  • Jalgaon

सम्बंधित ख़बरें

1

उत्तर महाराष्ट्र में वापसी की बारिश ने खूब मचाया तांडव, 54 में से 16 तहसीलों में भारी बारिश का कहर

2

दिलचस्प हुआ जलगांव जिला परिषद चुनाव, अध्यक्ष के लिए आरक्षण का हुआ ऐलान, बढ़ेगी उम्मीदवारों की संख्या

3

मंत्री के गांव में जुए का अड्डा… पुलिस की दबिश में 16 गिरफ्तार, 12.24 लाख जब्त

4

जलगांव में महंगा हुआ सोना-चांदी, इतिहास में पहली बार इतना उछला भाव, GST देख हो जाएंगे हैरान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.