Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nagpur News : कोराना वेरिएंट जेएन-1 को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर

कोरोना के नये वेरिएंट जेएन-1 को लेकर एक बार फिर सतर्कता बढ़ गई है। मुंबई और पुणे में नये वेरिएंट के मरीज मिलने के बाद प्रशासन द्वारा अलर्ट जारी किया गया है।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: May 20, 2025 | 07:03 PM

कोरोना वेरिएंट जेएन-1 को लेकर प्रशासन अलर्ट

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर: कोरोना के नये वेरिएंट जेएन-1 को लेकर एक बार फिर सतर्कता बढ़ गई है। मुंबई और पुणे में नये वेरिएंट के मरीज मिलने के बाद प्रशासन द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल सिटी सहित जिले में स्थिति सामान्य है। फिलहाल वर्तमान में कोई भी एक्टिव मरीज नहीं है। वहीं दूसरी ओर भविष्य की तैयारी को देखते हुए मेडिकल, मेयो ने तैयारी कर ली है।

वैसे समय-समय पर कोरोना वाइरस का स्वरुप बदलेगा। हालांकि अब बीमारी सामान्य हो गई है, लेकिन नये वेरिएंट की वजह से खतरा बना रहने की संभावना विशेषज्ञ व्यक्त करते हैं। मेडिकल और मेयो में कोरोना मरीजों के लिए पृथक वार्ड पहले से ही तैयार है, लेकिन कोई भी मरीज नहीं होने से वहां अन्य बीमारी के मरीजों को भर्ती किया जाता है। यदि कोई मरीज मिलता है तो उसके लिए भर्ती और इलाज का इंतजाम भी है।

हालांकि अब तक नये वेरिएंट का कोई भी मरीज सिटी सहित जिले में नहीं मिला है। मनपा के स्वास्थय विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार जनवरी में 1 अप्रैल में 2 और मई में अब तक 3 मरीज मिले। लेकिन सभी स्वस्थ्य हो गये है। इनमें से कुछ मरीजों को भर्ती किया गया था। संपूर्ण इलाज के स्वस्थय होने पर छुट्टी दे दी गई। फिलहाल कोई भी मरीज नहीं है।

सम्बंधित ख़बरें

AIMIM प्रमुख ओवैसी बोले-जुल्म के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी; ‘शहर पर मजलिस का झंडा लहराता रहेगा’

मनपा चुनाव: मौलाना आज़ाद कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, आयुक्त जी. श्रीकांत का संवाद

मनपा चुनाव: 15 जनवरी को मतदान, तैयारियों को रफ्तार; 2 सत्रों में मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण

पुलिस को चुनौती! नागपुर का फरार गैंगस्टर आबू बुकी की ‘सूफी नाइट’ में मना रहा था जश्न- inside स्टोरी

तैयारी पूरी, स्थिति पर नजर

जिले सहित विदर्भ में कोई भी मरीज नहीं मिलने से फिलहाल सरकार की ओर से कोई भी नई गाइड लाइन्स जारी नहीं की गई है। इसके बावजूद सरकारी अस्पतालों में सतर्कता बरती जा रही है। संदिग्ध मरीजों पर ध्यान रखा जा रहा है। मेडिकल के वैद्यकीय अधीक्षक डॉ.अविनाश गावंडे ने बताया कि फिलहाल कोई भी मरीज नहीं मिला है। लेकिन संदिग्ध होने पर तुरंत इलाज और टेस्ट की सुविधा उपलब्ध है। वहीं मेयो के अधिष्ठाता डॉ. रवी चव्हाण ने बताया कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है। कोई भी मरीज नहीं मिला है। मरीजों के इलाज के सभी इंतजाम किये गये हैं।

Corona variant jn1 nagpur administration and hospitals are on high alert

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 20, 2025 | 07:03 PM

Topics:  

  • Corona Virus Fear
  • Maharashtra News
  • Nagpur

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.