Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सड़क पर उतरी कांग्रेस, वर्षा गायकवाड़ और असलम शेख को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सांसद वर्षा गायकवाड़ और विधायक असलम शेख समेत महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता शनिवार को मालाड स्थित मालवणी टाउनशिप स्कूल के निजीकरण के विरोध में सड़क पर उतरे।

  • By संजय बिष्ट
Updated On: Aug 23, 2025 | 08:58 PM

मुंबई कांग्रेस (फोटो- IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra News: मुंबई में विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सांसद वर्षा गायकवाड़ और विधायक असलम शेख समेत महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता शनिवार को मालाड स्थित मालवणी टाउनशिप स्कूल के निजीकरण के विरोध में सड़क पर उतरे। इसी दौरान, पुलिस ने वर्षा गायकवाड़ और विधायक असलम शेख को हिरासत में ले लिया।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि भाजपा गरीब बच्चों की शिक्षा छीनकर मुंबई महानगर पालिका के स्कूलों को एनजीओ के हाथों में सौंप रही है। हिरासत में लिए जाने से पहले सांसद वर्षा गायकवाड़ ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि 100 करोड़ रुपए खर्च कर बनाए गए इन स्कूलों में गरीब बच्चों के लिए शिक्षा सुनिश्चित की गई थी, लेकिन अब भाजपा इसे खत्म करना चाहती है।

वर्षा गायकवाड़ ने सवाल करते हुए कहा, “स्कूल में लगभग 1200 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। सरकार ने 100 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद इसको अचानक निजी हाथों में सौंपने का काम क्यों किया है? जब मुंबई महानगर पालिका ने पूरा खर्चा उठाया है तो वह इस स्कूल को क्यों नहीं चला रही है, क्यों इसे दूसरों को सौंपा जा रहा है?”

सम्बंधित ख़बरें

वसुधैव कुटुंबकम 4.0 में उमड़ी भारी भीड़, तीसरे दिन कानूनी विमर्श और छात्र गतिविधियों का संगम

हर साल 10 लाख मौतें…कब तक आंख मूंदे रहेंगे मोदी? वर्ल्ड बैंक ने उजागर किया स्याह सच तो टूट पड़ी कांग्रेस

शिंदे के करीबी शिरीष चौधरी गिरफ्तार, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती

बजेगा ‘मैग्नेटिक महाराष्ट्र’ का डंका: दावोस पहुंचे CM देवेंद्र, 16 लाख करोड़ से अधिक निवेश लाना है लक्ष्य

उन्होंने आगे कहा कि महानगर पालिका के पैसों से बनाए गए स्कूल वही चलाए, इसलिए हम यहां आए हैं। कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने पर वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। हम यहां सरकार के मंत्री से मिलने आए, हमारी आवाज को सुना जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें: महिला सशक्तिकरण पर विजया रहाटकर का बड़ा बयान, कहा- सुरक्षा सबसे अहम

इस दौरान, कांग्रेस विधायक असलम शेख ने सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाए कि सरकार स्कूलों को बेचने का काम कर रही है। हम इसका विरोध करते हैं। महानगर पालिका के एक भी स्कूल को निजी हाथों में सौंपने नहीं देंगे। गरीब के बच्चे अच्छे से पढ़ें, यही सोच है और इसके लिए अगर गिरफ्तार किया जाता है तो हम तैयार हैं।

एजेंसी इनपुट के साथ

Congress protest mumbai police detained mp varsha gaikwad and mla aslam shaikh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 23, 2025 | 08:58 PM

Topics:  

  • Congress
  • Maharashtra News
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.