- Hindi News »
- Maharashtra »
- Congress Mp Varsha Gaikwad Claims Rumour Of Prime Minister Change
कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड का दावा, ‘बहुत जल्द प्राइम मिनिस्टर भी बदले जाएंगे’
Maharashtra Politics: सांसद वर्षा गायकवाड़ ने पीएम मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। वर्षा गायकवाड़ ने कहा है कि दिल्ली के गलियारों में नए पीएम को लेकर चर्चा हो रही है।
- Written By: सोनाली चावरे

कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड (pic credit; social media)
मुंबई: कांग्रेस की अध्यक्ष और सांसद वर्षा गायकवाड़ ने पीएम मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। जब मीडिया ने उनसे पूछा कि सियासी गलियारों में ये चर्चा है कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव के बीच में बेहतर नेता विपक्ष होने की होड़ चल रही है। ये बयान कही ओर से नहीं बल्कि इंडिया गठबंधन नेताओं द्वारा किये जा रहे है। इस सवाल का जवाब देते हुए सांसद वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि दिल्ली के कौन से गलियारे में ये चर्चा चल रही है, ये बताएं? मुझे तो महाराष्ट्र के गलियारे में होने वाली कई चर्चाओं का पता है। मुझे तो दिल्ली के गलियारे से ये भी चर्चा आ रही है कि प्राइम मिनिस्टर भी बदले जाएंगे।
BMC चुनाव को लेकर हो रहे गठबंधन
BMC चुनाव और गठबंधन से जुड़े सवाल पर वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि जब भी कोई अलायंस होता है तो इसकी एक प्रक्रिया होती है। गठबंधन करने के लिए हम पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ बातचीत करते हैं। लेकिन हमने जब लोकसभा और विधानसभा में गठबंधन किया था तो हमारी इच्छा थी कि हमें ज्यादा सीटें मिलनी चाहिए थीं। ये बात हमने शीर्ष नेतृत्व के सामने भी रखा था। आने वाले दिनों में नगर निगम के चुनावों पर चर्चा होगी। उसी में फैसला होगा।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी के बाद अब बिहार में खुले में नहीं बिकेगा मांस, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने नियम को लेकर क्या कहा?
Punjab Politcs: पंजाब फतह के लिए भाजपा ने चला ‘नायाब’ दांव, 31 फीसदी ओबीसी और ‘सिख कनेक्शन’ से पलटेगी बाजी?
विवादों में रहा मीरा-भायंदर फ्लाइओवर उद्घाटन के लिए तैयार, जानिए कब होगी इसकी ग्रैंड ओपनिंग
मुलुंड मेट्रो हादसे पर भड़के एकनाथ शिंदे, इंजीनियर सस्पेंड, मृतक व घायलों के लिए किया मुआवजे का ऐलान
मुंबईकर के टैक्स का पैसा ठेकेदारों को मिल रहा
जब मीडिया ने उनसे पूछा, क्या विपरीत परिस्थिति में कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ने में सक्षम है, इस सवाल के जवाब में सांसद वर्षा गायकवाड़ ने कहा, कांग्रेस 130 साल पुरानी पार्टी है। मुंबई महानगर पालिका में एक वक्त में हम अच्छी संख्या में रह चुके हैं। मुंबई में एनसीपी के साथ हमारे छह सांसद थे। जब मैं पहली बार विधायक बनी थी तो 20-22 एमएलए थे। मुंबई में कांग्रेस पार्टी का अस्तित्व है। कांग्रेस पार्टी मजबूत है। हम मुंबईकर की आवाज बनकर यहां पर आए हैं। कांग्रेस सांसद ने कहा कि मुंबईकर के टैक्स का पैसा ठेकेदारों को देने का काम हो रहा है। ये मुंबईकर की जमीन है। सफाई कर्मचारियों की जमीन है और वो उनको मिलनी चाहिए।
Congress mp varsha gaikwad claims rumour of prime minister change
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन पहुंची बॉम्बे हाई कोर्ट, पंजाबी फिल्म अनुबंध विवाद पर याचिका
Feb 17, 2026 | 08:20 AMइस वैलेंटाइन डे 3 गुना बढ़ी कंडोम की डिमांड, 2025 का रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली-मुंबई को पीछे छोड़ ये शहर निकला आगे
Feb 17, 2026 | 08:15 AMकिराना दुकानों की आड़ में ड्रग्स कारोबार, पिंपरी-चिंचवड़ में 64 वर्षीय महिला भी पकड़ी गई
Feb 17, 2026 | 08:11 AMहाॅकी मैच के दौरान गोलीबारी से दहला अमेरिका, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, सामने आया खौफनाक VIDEO
Feb 17, 2026 | 08:04 AM25 मौतों पर सख्त टिप्पणी, हाई कोर्ट बोला-रेगुलेटरी चूक और अधिकारों का उल्लंघन
Feb 17, 2026 | 08:00 AMरोहित पवार ने DGCA से मांगी प्रारंभिक रिपोर्ट, वीआरएस कंपनी पर कार्रवाई की मांग
Feb 17, 2026 | 07:52 AMतारिक रहमान आज लेंगे बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ, BNP की ऐतिहासिक जीत और नई चुनौतियां
Feb 17, 2026 | 07:52 AMवीडियो गैलरी

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM














