अजित पवार से मिले जीशान सिद्दीकी और हिरामन खोसकर, पाला बदलने की तैयारी! कांग्रेस को डबल झटका
विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस को डबल झटका लगने की आशंका प्रबल हो गई है। विधानसभा चुनाव से पहले उसके दो विधायक पाला बदल सकते हैं। उक्त दोनों विधायकों ने उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की राकां में जाने के संकेत दिए हैं। रविवार को इन दोनों कांग्रेसी विधायकों (जीशान सिद्दीकी और हिरामन खोसकर) ने अजीत से उनके निवास पर मुलाकात की। इससे महाराष्ट्र का सियासी माहौल गरमा गया है।
- Written By: शुभम सोनडवले
अजित पवार और जिशान सिद्दीकी (फोटो: एक्स@zeeshan_iyc)
मुंबई. विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस को डबल झटका लगने की आशंका प्रबल हो गई है। विधानसभा चुनाव से पहले उसके दो विधायक पाला बदल सकते हैं। उक्त दोनों विधायकों ने उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की राकां में जाने के संकेत दिए हैं। रविवार को इन दोनों कांग्रेसी विधायकों (जीशान सिद्दीकी और हिरामन खोसकर) ने अजीत से उनके निवास पर मुलाकात की। इससे महाराष्ट्र का सियासी माहौल गरमा गया है। कांग्रेस विधायक उपमुख्यमंत्री अजित पवार से मुलाकात की।
सोमवार को बांद्रा-पूर्व में अजीत की जन सम्मान यात्रा का स्वागत करने और यात्रा सहित सभा में शामिल होने के बाद जीशान मंगलवार को अजीत के सरकारी निवास देवगिरी पर उनसे मिलने पहुंच गए। बताया जा रहा है कि वहां उनके और अजीत के बीत करीब एक घंटे तक चर्चा हुई। अजीत से जीशान की मुलाकात के कुछ देर बाद कांग्रेस के एक अन्य विधायक हिरामन खोसकर भी देवगिरी पहुंच गए। हालांकि अजीत की जीशान और खोसकर के साथ किस मुद्दे पर चर्चा हुई, इसका खुलासा तो नहीं हो सका लेकिन ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों कांग्रेसी विधायक जल्द ही पाला बदल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: जीशान सिद्दीकी की खुली बगावत, अजित पवार की रैली में हुए शामिल, कांग्रेस की फजीहत!
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra News: केरल में राकांपा की मजबूती पर जोर, राष्ट्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में हुई बैठक
सीहोर में किसान कांग्रेस की विशाल पदयात्रा, मूंग खरीदी, ई-टोकन और स्मार्ट मीटर के विरोध में घेरा कलेक्ट्रेट
ओंकारेश्वर हादसे पर कांग्रेस का हमला, मासूम की मौत के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को ठहराया जिम्मेदार
खंडवा में कांग्रेस का विजय मार्च, NEET पेपर लीक मामले पर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
नाराज हैं दोनों विधायक
जीशान और खोसकर कांग्रेस में अपनी उपेक्षा से नाराज बताए जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव से पहले अपने पिता व पूर्व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बाबा सिद्दीकी के राकां (अजीत पवार) में जाने के बाद से जीशान के कांग्रेस छोड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं। तब जीशान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पार्टी को घोर जातिवादी करार दिया था तथा मजबह के आधार पर पार्टी में अपनी उपेक्षा का आरोप भी लगाया था। कुछ महीने पहले संपन्न हुए विधान परिषद चुनाव के दौरान कांग्रेस में हुए क्रॉस वोटिंग के बाद से जीशान के साथ-साथ खोसकर को भी संदेह की नजरों से देखा जा रहा है। इस वजह से दोनों विधायक पार्टी के महाराष्ट्र के नेतृत्व पर नाराज बताए जा रहे हैं
यह भी पढ़ें: महायुति के नेताओं में एक-दूसरे के प्रति कोई सम्मान नहीं, विधानसभा चुनाव से पहले टूट जाएगा गठबंधन
पार्टी छोड़ने का विचार नहीं
जीशान ने कहा, “मैंने अपने निर्वाचन क्षेत्र में विभिन्न कार्यों पर चर्चा करने के लिए अजीत पवार से मुलाकात की। कांग्रेस पार्टी छोड़ने या राकां (अजीत पवरा) में प्रवेश को लेकर अभी तक कुछ सोचा नहीं है। मैं कहां से लड़ूंगा, ये जनता तय करेगी। लेकिन मैं निश्चित तौर पर बांद्रा-पूर्व विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ूंगा और जीतूंगा।”
