बिहार की हार भूलकर कांग्रेस महाराष्ट्र निकाय चुनाव में जुटी, जारी की एक बेहद खास सूची
Maharashtra civic polls: बिहार विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त पाने के बाद कांग्रेस अब महाराष्ट्र निकाय चुनाव की तैयारियों में जोर-शोर से जुट गई है। पार्टी ने स्टार प्रचारकों की एक लिस्ट जारी की है।
- Written By: रंजन कुमार
महाराष्ट्र कांग्रेस की इकाई। इमेज-सोशल मीडिया।
Congress Star campaigners for Maharashtra civic polls: बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम आए हुए 2 दिन हो गए हैं। इस चुनाव में कांग्रेस 63 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारी और सिर्फ 6 सीटों पर जीत हासिल हुई। इस परिणाम के बाद कांग्रेस की प्रतिक्रिया भी आई और एनडीए की प्रचंड बहुमत के लिए एसआईआर के इस्तेमाल का आरोप लगाया।
अब रविवार यानी 16 नवंबर को कांग्रेस ने महाराष्ट्र निकाय चुनाव को लेकर बड़ी घोषणा की है। बिहार चुनाव परिणाम में हार को दरकिनार पार्टी महाराष्ट्र निकाय चुनाव में जोर-शोर से लग गई है। पार्टी ने नगरपालिका और नगर पंचायत चुनावों को लेकर 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है।
वरिष्ठ नेताओं को मिला जिम्मा
इस सूची में कई दिग्गज नेताओं को शामिल किया गया है। इनमें महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला, प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल, विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार और सांसद छत्रपति शाहू महाराज आदि बड़े नेता शामिल हैं। पार्टी की ओर से जारी स्टार प्रचारकों की सूची में विधान परिषद दल के नेता सतेज (बंटी) पाटिल, कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य बालासाहेब थोराट, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और एआईसीसी महासचिव मुकुल वासनिक भी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त सांसद रजनी पाटिल, गोवा प्रभारी माणिकराव ठाकरे और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले को भी बड़ी भूमिका दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
NEET पेपर लीक में 10वीं गिरफ्तारी: 100 करोड़ के कोचिंग साम्राज्य का मालिक शिवराज मोटेगांवकर लातूर से गिरफ्तार
नागपुर हाई कोर्ट का मनपा को बड़ा झटका, फीस विवाद पर मनपा को राहत नहीं; मध्यस्थ बदलने की मांग खारिज
नांदेड़ कोचिंग सेंटर का अजीब कारनामा; नीट का रिजल्ट आने से पहले ही घोषित कर दिए छात्रा के 180 में से 180 अंक
नागपुर में अवैध रेत कारोबार पर शिकंजा, पुलिस-राजस्व विभाग अलर्ट; बावनकुले ने दिए कड़े कार्रवाई के आदेश
जनता से संवाद स्थापित करेंगे
दरअसल, पार्टी का यह कहना है कि ये सभी नेता महाराष्ट्र के अलग-अलग नगर निकायों में जाकर चुनावी रणनीति पर काम करेंगे। स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर प्रचार की रूपरेखा तय करेंगे। इसके साथ ही सीधे जनता से संवाद स्थापित करेंगे।
प्रदेशाध्यक्ष श्री. हर्षवर्धन सपकाळ साहेब यांच्या सुचनेवरून आज महाराष्ट्रात आगामी काळात होऊ घातलेल्या नगरपंचायत/नगरपालिका निवडणूकीसाठी स्टार प्रचारकांची यादी जाहीर करण्यात आली. pic.twitter.com/TZq3HQFzqd — Maharashtra Congress (@INCMaharashtra) November 14, 2025
2 दिसंबर को होंगे निकाय चुनाव
दो दिसंबर को महाराष्ट्र में नगरपालिका और नगर पंचायतों के चुनाव होने हैं। इसे लेकर सभी दल अपने-अपने स्तर पर तमाम तरह की तैयारियों में जुटे हुए हैं। कांग्रेस चाहती है कि इस बार नए नेतृत्व और मजबूत प्रचार टीम के दम पर स्थानीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया जाए।
यह भी पढ़ें: शिवसेना (यूबीटी) ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, आदित्य-संजय राउत समेत ये 40 नेता संभालेंगे कमान
स्टार प्रचारकों की टीम जनसंपर्क बढ़ाने पर करेगी फोकस
पार्टी के नेताओं का कहना है कि यह चुनाव संगठन की ताकत दिखाने का मौका है। पूरे राज्य में स्टार प्रचारकों की टीम जनसंपर्क बढ़ाने पर फोकस करेगी। कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व को उम्मीद है कि बड़े चेहरों की मौजूदगी से चुनाव प्रचार को मजबूती मिलेगी। इससे स्थानीय उम्मीदवारों को फायदा होगा।
