अमरावती में नामांकन की रफ्तार तेज, 175 अध्यक्ष और 1,867 सदस्य पद के फॉर्म दाखिल

Amravati Municipal Election Nominations: अमरावती जिले में नगर पालिका व नगर पंचायत चुनाव के लिए 175 अध्यक्ष और 1,867 सदस्य पद के नामांकन दाखिल। अंतिम तारीख 17 नवंबर, नामांकन में तेजी।
Amravati Municipal Election Nominations: अमरावती जिले में नगर पालिका व नगर पंचायत चुनाव के लिए 175 अध्यक्ष और 1,867 सदस्य पद के नामांकन दाखिल। अंतिम तारीख 17 नवंबर, नामांकन में तेजी।
अमरावती न्यूज
Published on
Updated on

Local Body Elections Maharashtra: अमरावती जिले की 10 नगर पालिका एवं 2 नगर पंचायतों की सार्वत्रिक चुनाव प्रक्रिया 2025 के लिए नामांकन दाखिल करने का क्रम तेज़ी से जारी है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 17 नवंबर है। वहीं जिले में छठवें दिन शनिवार 15 नवंबर तक 175 अध्यक्ष और 1867 सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल हुए हैं।

शनिवार को चांदूर बाज़ार में सदस्य पद के लिए 27, अध्यक्ष के लिए 2, चांदूर रेलवे में सदस्य के लिए 16 व अध्यक्ष के लिए 1, अंजनगांव सुर्जी में सदस्य के लिए 29, अध्यक्ष के लिए 1, मोर्शी में सदस्य 23, अध्यक्ष के लिए 0, धारणी में सदस्य के लिए 9 अध्यक्ष के लिए 1, धामणगांव रेलवे में सदस्य 12, अध्यक्ष के लिए 1, अचलपुर में सदस्य के लिए 56 तथा अध्यक्ष के लिए 5, नामांकन प्राप्त हुए।

नामांकन हुए प्राप्त

इसके अलावा वरुड में सदस्य के लिए 14 व अध्यक्ष के लिए 0, चिखलदरा में सदस्य के लिए 9 व अध्यक्ष के लिए 1, दर्यापुर में सदस्य के 19, अध्यक्ष के 1, नांदगांव खंडेश्वर में सदस्य के 13 व अध्यक्ष के 3, शेंदुरजनाघाट में सदस्य के 2 व अध्यक्ष पद के लिए 0 नामांकन दाखिल हुए। इस तरह शनिवार को 229 पार्षद व 16 नगराध्यक्ष के लिए नामांकन प्राप्त हुए हैं।

अमरावती जिले में नामांकन प्रक्रिया आगे बढ़ते ही चुनावी सरगर्मी चरम पर है। शहरों और कस्बों में संभावित उम्मीदवारों की कार्यकर्ताओँ के साथ दौड़भाग तेज हो गई है। जिले के कई नगर क्षेत्रों में अध्यक्ष पद के साथ-साथ सदस्य पद के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि अंतिम तिथि तक नामांकन की संख्या और बढ़ने की संभावना है।

नगर पालिका/ नगर पंचायत प्राप्त नामांकन (15 नवंबर तक)

नगर पालिका / नगर पंचायत अध्यक्ष सदस्य
अचलपुर 42 566
अंजनगांव सुर्जी 2 35
दर्यापुर 13 194
वरुड 13 167
चांदूर रेल्वे 12 105
चिखलदरा 6 96
चांदूर बाजार 21 100
शेंदुरजना घाट 5 73
धामणगांव रेल्वे 13 86
मोर्शी 17 227
नांदगाव खंडेश्वर 21 97
धारणी 10 121
कुल 175 1,867
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com