E20 पेट्रोल पर कांग्रेस का सरकार पर हमला: हर्षवर्धन सपकाल का बड़ा दावा, नितिन गडकरी के इस्तीफे की मांग
Maharashtra E20 Petrol Scam: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने ई-20 पेट्रोल को लेकर सरकार पर बड़े घोटाले का आरोप लगाया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के इस्तीफे की मांग की।
- Written By: रूपम सिंह
नितिन गडकरी, हर्षवर्धन सपकाल (सोर्स-सोशल मीडिया)
Maharashtra E20 Petrol Controversy ‘ई-20’ को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार को घेरा है। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने इस मामले में बड़े घोटाले का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इसके लिए ज़िम्मेदार हैं। इथेनॉल घोटाले को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को इस्तीफा दे देना चाहिए।
सपकाल ने सोमवार को पार्टी के तिलक भवन कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने से सरकार के भीतर कुछ खास लोगों और उनके परिवारों को को करोड़ों रुपये का फ़ायदा हुआ है लेकिन इससे देश भर में लाखों वाहन मालिकों को बेवजह परेशानी हुई है।
वाहनों में कई तरह की मैकेनिकल दिक्कतें आ गई हैं जिससे यह एक बड़ा घोटाला बन गया है। उन्होंने कहा कि ई-20 को असल में 2030 में लागू किया जाना था लेकिन मोदी सरकार ने कुछ खास लोगों को फ़ायदा पहुंचाने के लिए जल्दबाजी में यह फ़ैसला लागू कर दिया। खाड़ी देशों में ईंधन की कमी का फ़ायदा उठाकर
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा में करंजी-काजी के पास कार की टक्कर से स्कूल वैन पलटी, 15 विद्यार्थी घायल, 6 की हालत गंभीर
दतिया उपचुनाव जीत पर देवरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, हर्ष यादव के नेतृत्व में निकला भव्य विजय जुलूस
कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार के बाद कांग्रेस में भारी बगावत! वरिष्ठ नेताओं के इस्तीफे, सड़कों पर उतरे समर्थक
Gen Z Voters को साधने में जुटी शिवसेना: एकनाथ शिंदे ने दिए निर्देश, युवाओं को संगठन में मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी
कथित तौर पर एक बड़ा घोटाला किया गया है। गडकरी इथेनॉल के सबसे बड़े समर्थक रहे हैं। इस घोटाले में कई बिचौलिए भी शामिल हैं और उनकी भूमिका जल्द ही सामने आएगी। पीएम मोदी को पेट्रोल की कीमत पर पानी बेचकर लोगों को धोखा देने के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।
यह भी पढ़ें:- Gen Z Voters को साधने में जुटी शिवसेना: एकनाथ शिंदे ने दिए निर्देश, युवाओं को संगठन में मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी
फडणवीस को कमजोर करने की हो रही कोशिश
सपकाल ने कहा कि मुख्यमंत्री फडणवीस को दिल्ली भेजने की कोशिशें चल रही हैं। वे खुद भी वहां जाने के लिए उत्सुक हैं। महायुति सरकार के भीतर फडणवीस को राजनीतिक रूप से कमजोर करने की कोशिशें हो रही हैं। असल में ‘महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री’ अमित शाह हैं, जबकि फडणवीस सिर्फ ‘नाममात्र’ के मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा और आरएसएस दोनों ही किसी भरोसेमंद व्यक्ति को चाहते हैं। फडणवीस इस भूमिका के लिए बिल्कुल सही हैं।
