राहुल गांधी पर फडणवीस का हमला, छात्रों के भविष्य का विजन नहीं, सिर्फ अराजकता फैलाने का एजेंडा
Nagpur Press Conference: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास छात्रों के लिए विजन नहीं है। वहीं मनोज जरांगे से बातचीत का आश्वासन दिया।
- Written By: रूपम सिंह
सीएम देवेंद्र फडणवीस (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Devendra Fadnavis Slams Rahul Gandhi Nagpur Press Conference: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता के पास छात्रों के भविष्य को बेहतर बनाने को लेकर कोई विजन नहीं है। उनके पास सिर्फ एक ही एजेंडा है और वह है देश में अराजकता फैलाना।
फडणवीस ने यह बात बुधवार को नागपुर में पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि राहुल को देश की कोई चिंता नहीं है जबकि हमारी केंद्र सरकार के पास छात्रों के भविष्य को बेहतर बनाने का विजन है।
इसके तहत ही एंटी पेपर लीक बिल को लोकसभा में पारित किया गया। इसमें पेपर लीक में शामिल लोगों के खिलाफ सजा के कड़े प्रावधान हैं। जब सीएम से पूछा गया कि राहुल ने लोकसभा में दिए गए भाषण में आरोप लगाया है कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने आंदोलनकारियों पर पैलेट गन चलाए हऔर इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेदार हैं, तो इसके जवाब में फडणवीस ने कहा कि मेरे पास कांग्रेस नेता द्वारा लोकसभा में दिए गए भाषण को सुनने का समय नहीं है क्योंकि उसमें कोई दम नहीं होता।
सम्बंधित ख़बरें
बॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
अंधेरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर बनेगा कैप्सूल होटल, यात्रियों को मिलेगी स्लीप पॉड्स में आराम की नींद
अमित शाह से डील पक्की, शरद पवार को वापस मिलेगी NCP? दमानिया के बड़े दावे से अजित गुट को छूटा पसीना
कृपया मुझे माफ कर दें…संबित पात्रा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- कोर्ट में मांगते हैं माफी
यह भी पढ़ें: – CM सिटी पानी-पानी! 3 घंटे की बारिश में डूबा नागपुर, स्कूलों से रस्सियों के सहारे निकाले गए छात्र
जरांगे से बातचीत को तैयार
मराठा एक्टिविस्ट मनोज जरांगे पाटिल ने एक बार फिर 29 अगस्त से आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र सरकार 58 लाख कुणबी रिकॉर्ड की पहचान करने के बावजूद हैदराबाद गजट के अनुसार जाति प्रमाण पत्र जारी करने में विफल रही है। इस बारे में सीएम फडणवीस ने कहा कि ज्यादातर लोगों को प्रमाण पत्र जारी किए गए है, पेंडिंग केस की संख्या कम है। इसके बावजूद अगर जरांगे पाटिल को शिकायत है तो सरकार बातचीत को तैयार है।
