Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘पटक-पटककर…’, CM फडणवीस ने निशिकांत दुबे को दिखाया आईना, कहा- ये ठीक नहीं

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भाषा विवाद पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की टिप्पणी काे अनुचित बताया। साथ ही उन्होंने दुबे द्वारा महाराष्ट्र को लेकर किए दावे को भी गलत बताया।

  • By आकाश मसने
Updated On: Jul 08, 2025 | 03:30 PM

निशिकांत दुबे व सीएम देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: हिंदी-मराठी के विवाद में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की टिप्पणी के बाद महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। दुबे के बयान पर विपक्ष तीखा प्रहार कर रहा है। वहीं अब भाजपा के भी नेता सांसद के बयान का विरोध कर रहे हैं। मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भाजपा सांसद की टिप्प्णी के लिए उनकी आलोचना की है, और उनके बयान को गलत बताया है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि राज्य में भाषा विवाद पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की टिप्पणी अनुचित थी और इससे भ्रम पैदा होने का खतरा था। दुबे की कथित रूप से ‘पटक पटक के मारेंगे’ वाली टिप्पणी से हंगामा मचा हुआ है।

विवाद के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि अगर आप निशिकांत दुबे का पूरा बयान सुनें तो उन्होंने खास तौर पर एक संगठन के बारे में बात की न कि आम तौर पर मराठी लोगों के खिलाफ। हालांकि, मेरी राय में इस तरह की टिप्पणी करना अनुचित है। इससे लोगों के मन में भ्रम पैदा होता है।

सांसद निशिकांत दुबे ने क्या दिया था बयान

झारखंड के गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से सांसद निशिकांत दुबे ने महाराष्ट्र में जारी भाषा विवाद और गैर-मराठी भाषी लोगों पर हमलों के बीच सोशल मीडिया पर एक विवादास्पद पोस्ट किया था। दुबे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “हिंदी भाषी लोगों को मुंबई में मारने वालों में अगर हिम्मत है तो महाराष्ट्र में उर्दू भाषियों को मार कर दिखाओ। अपने घर में तो कुत्ता भी शेर होता है? कौन कुत्ता है, कौन शेर है, खुद ही फैसला कर लो।”

क्या बोले सीएम फडणवीस?

मुख्यमंत्री फडणवीस ने राज्य विधान भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा कि देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में सबसे बड़ा योगदान महाराष्ट्र का है। फडणवीस ने कहा कि मुझे लगता है कि अतीत और वर्तमान में देश में महाराष्ट्र और मराठी लोगों के योगदान को कोई भी नकार नहीं सकता। अगर कोई इसे नकार रहा है, तो मुझे लगता है कि यह गलत है।

Mumbai, Maharashtra: Chief Minister Devendra Fadnavis says, “If you listen to Nishikant Dubey’s full statement, he was speaking in the context of the organization, he did not directly target Marathi people. However, in my opinion, making such statements is inappropriate because… pic.twitter.com/kowovX8nvg

— IANS (@ians_india) July 8, 2025

जिसका डर था वही हुआ, NDA में पड़ी फूट! बिहार की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे चिराग

सीएम फडणवीस ने कहा कि मैं अपनी टिप्पणी फिर से दोहराता हूं, मराठी लोगों ने राज्य में बहुत योगदान दिया है। जब आक्रमणकारियों ने हमारी संस्कृति पर हमला करने की कोशिश की, तो छत्रपति शिवाजी महाराज, छत्रपति संभाजी महाराज और मराठों ने पूरे देश में लड़ाई लड़ी। पानीपत की तीसरी लड़ाई के दौरान (अहमद शाह) अब्दाली समझौता करने के लिए तैयार था लेकिन हमारे मराठों ने ऐसा नहीं किया।

Cm devendra fadnavis nishikant dubey comment language dispute is inappropriate

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 08, 2025 | 03:30 PM

Topics:  

  • BJP
  • Devendra Fadnavis
  • Hindi Controversy
  • Maharashtra News
  • Nishikant Dubey

सम्बंधित ख़बरें

1

मुंबई मनपा चुनाव से पहले घमासान, घाटकोपर में भाजपा कार्यकर्ताओं में मारपीट

2

गोंदिया में NHM कर्मचारियों का ‘थाली बजाओ’ आंदोलन, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी 16 दिनों से हड़ताल पर

3

गोंदिया में अगस्त में 40 प्रतिशत कम बारिश, 7 मंडलों में 50 फीसदी से भी कम बारिश, फसलों पर संकट

4

MBMC चुनावी बिगुल: नई प्रभाग संरचना घोषित, 15 सितंबर तक दर्ज कर सकेंगे आपत्तियां

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.