मंत्री संजय शिरसाट के बंगले पर हंगामे का खुलासा! शराब के नशे में थे तीन युवक, राजनीतिक साजिश के सबूत नहीं

Sanjay Shirsat Bungalow Incident: संभाजीनगर में मंत्री संजय शिरसाट के बंगले के बाहर हुए हंगामे की पुलिस जांच में शराब के नशे की बात सामने आई है। तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Sanjay Shirsat Bungalow Incident Chhatrapati Sambhajinagar Crime
संजय शिरसाट(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ कि पूरा विवाद शराब के नशे में हुआ था।

  • आरोपियों की किसी भी राजनीतिक दल या साजिश से कोई संलिप्तता नहीं पाई गई।

  • न्यायालय ने सभी तीनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Chhatrapati Sambhajinagar Crime News: पालकमंत्री संजय शिरसाट के गोलवाड़ी लिंक रोड स्थित बंगले के बाहर गुरुवार रात हुए हंगामे को लेकर पुलिस जांच में नया खुलासा हुआ है। शुरुआती दौर में इस घटना को राजनीतिक हमले से जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन पुलिस की जांच में सामने आया कि पूरा विवाद शराब के नशे में हुआ था।

तीन युवक नशे की हालत में बंगले के आसपास घूम रहे थे। उनकी संदिग्ध गतिविधियां देखकर सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोककर पूछताछ की। इसी दौरान कहासुनी हुई और मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस घटना के पीछे कोई राजनीतिक साजिश नहीं थी।

दीपावली पर साथ आए, फिर पी शराब

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित स्वप्निल भुताले (24), निवासी एन-1 सिडको, शिवम ज्ञानेश्वर गायकवाड (24) और प्रतीक चांगदेव कुटे (25), दोनों निवासी उल्कानगरी के रूप में हुई है। पुलिस निरीक्षक कृष्णा शिंदे के अनुसार, दीपावली के अवसर पर तीनों युवक एक साथ मिले थे। उन्होंने पहले एन-1 और उल्कानगरी क्षेत्र में शराब पी। इसके बाद और शराब खरीदने के लिए गोलवाड़ी फाटा स्थित एक बार पहुंचे।

Sanjay Shirsat Bungalow Incident Chhatrapati Sambhajinagar Crime
CNG Price Hike Mumbai: मुंबई में फिर महंगे हुए सीएनजी के दाम, ऑटो-टैक्सी का सफर भी होगा महंगा?

ई-बाइक फिसली, बंगले के आसपास लगाए चक्कर

बार से लौटते समय सर्विस रोड पर उनकी ई-बाइक फिसल गई। इसके बाद तीनों युवकों ने उसी परिसर में दो से तीन बार चक्कर लगाए। उनकी गतिविधियों पर संदेह होने के कारण पालकमंत्री संजय शिरसाट के बंगले के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोककर पूछताछ की। इस दौरान नशे में धुत युवकों और सुरक्षाकर्मियों के बीच बहस शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की हुई।

Sanjay Shirsat Bungalow Incident Chhatrapati Sambhajinagar Crime
छठ पूजा बयानबाजी के बीच राज ठाकरे की MNVS का खुला संदेश, कल्याण में लगे पहले मराठी वाले बैनरों से गरमाई सियासत

राजनीतिक संबंध नहीं, तीनों को न्यायिक हिरासत

संभाजीनगर पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बंगले पर हमला करने की किसी पूर्व योजना से इनकार किया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तीनों की कोई आपराधिक पृष्ठभूमि सामने नहीं आई है। साथ ही किसी राजनीतिक दल से उनके संबंध होने या घटना के पीछे राजनीतिक साजिश के ठोस प्रमाण भी नहीं मिले हैं।

एक दिन की पुलिस हिरासत समाप्त होने के बाद शनिवार को तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले की आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक दिलीप बचाटे कर रहे हैं।