संभाजीनगर में चुनाव का बिगुल बजते ही महायुति में सीट पर सस्पेंस, BJP की तैयारी के बीच चव्हाण की दावेदारी

Marathwada Graduate Constituency Election: मराठवाड़ा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव घोषित होते ही महायुति में सीट को लेकर हलचल बढ़ी। सतीश चव्हाण की दावेदारी के बीच BJP ने भी संगठनात्मक तैयारी की है।
ambhajinagar Marathwada Graduate Constituency Election Mahayuti
MLA सतीश चव्हाण(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Sambhajinagar Mahayuti Seat Sharing: मराठवाड़ा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव घोषित होते ही महायुति में सीट को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। करीब 18 वर्षों से इस सीट पर राकांपा (अजीत गुट) के विधायक सतीश चव्हाण का प्रभाव बना हुआ है।

राज्य की सत्ता में अजीत गुट महायुति का हिस्सा होने के कारण इस बार भाजपा के सामने सहयोगी दल के मौजूदा विधायक के लिए सीट छोड़ने की स्थिति बनती दिखाई दे रही है। यह निर्वाचन क्षेत्र कभी भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता था।

पार्टी नेतृत्व का फैसला अंतिम

भाजपा के चुनाव प्रमुख एवं पूर्व विधायक संजय केणेकर के अनुसार, मराठवाड़ा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी ने करीब 2 लाख मतदाताओं का पंजीयन पूरा कर लिया है। तहसील स्तर पर बूथ संरचना और संगठनात्मक तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।

केणेकर ने कहा कि भाजपा की पूरी चुनावी मशीनरी मैदान में उतरने के लिए तैयार है। हालांकि, महायुति में सीट बंटवारे को लेकर अंतिम फैसला पार्टी का शीर्ष नेतृत्व ही करेगा। नेतृत्व जो निर्णय लेगा, उसे स्वीकार किया जाएगा।

ambhajinagar Marathwada Graduate Constituency Election Mahayuti
मुंबई में गणपति विसर्जन का मेगा सिक्योरिटी प्लान, 18,340 पुलिसकर्मियों समेत 22 हजार से ज्यादा जवान तैनात

18 साल से सतीश चव्हाण का कब्जा

मराठवाड़ा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में सतीश चव्हाण लगातार 3 कार्यकाल से जीत दर्ज करते आए हैं। वर्ष 2008 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के तत्कालीन उम्मीदवार श्रीकांत जोशी को हराया था। इसके बाद भाजपा ने लगातार दो चुनावों में शिरीष बोरालकर को मैदान में उतारा लेकिन दोनों बार उसे हार का सामना करना पड़ा।

ambhajinagar Marathwada Graduate Constituency Election Mahayuti
84 उम्मीदवारों को नियुक्ति से पहले झटका, MPSC ने ऐन वक्त पर रोकी दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया

मराठा चेहरे से लेकर मतदाता पंजीयन तक तैयारी

भाजपा ने सतीश चव्हाण को चुनौती देने के लिए पूर्व विधायक संजय केणेकर को चुनाव प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी थी। पार्टी ने सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी एनके देशमुख को भी संगठन से जोड़ा और मतदाता पंजीयन अभियान की जिम्मेदारी दी।

इसके बाद तहसील स्तर पर बूथ संरचना तैयार की गई और करीब 2 लाख स्नातक मतदाताओं का पंजीयन किए जाने का दावा किया गया। भाजपा की ओर से चुनावी तैयारी लगभग पूरी होने के बावजूद अब महायुति के राजनीतिक समीकरणों के कारण पार्टी के स्थानीय दावेदारों की उम्मीदों पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com