सूखे की मार, विद्यार्थियों की फीस माफ करे सरकार, विधायक सतीश चव्हाण ने सरकार से की तत्काल निर्णय की मांग

Marathwada Students Fees: मराठवाड़ा में सूखे जैसे हालात के बीच विधायक सतीश चव्हाण ने मुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री से विद्यार्थियों की शैक्षणिक व परीक्षा फीस माफ करने की मांग की है।
marathwada drought students fee waiver demand satish chavan
सतीश चव्हाण (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Marathwada Drought: मराठवाड़ा में सूखे जैसे हालात के बीच आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवारों के विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका है। इसे देखते हुए मराठवाड़ा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधायक सतीश चव्हाण ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटील से विद्यार्थियों का शैक्षणिक और परीक्षा शुल्क माफ करने की मांग की है।

मुख्यमंत्री को दिए निवेदन में चव्हाण ने कहा कि वर्षा की कमी के कारण किसान, खेतिहर मजदूर और सामान्य परिवार गंभीर आर्थिक संकट में हैं। खेती पर निर्भर परिवारों की आय घट गई है और रोजमर्रा का खर्च चलाना भी कठिन हो रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों की फीस और परीक्षा शुल्क भरना अभिभावकों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।

marathwada drought students fee waiver demand satish chavan
Nagpur Weather: नागपुर में आज 35 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, 23 से 26 सितंबर तक बारिश का अलर्ट

विद्यार्थियों की फीस माफी की मांग

उन्होंने कहा कि मराठवाड़ा में बड़ी संख्या में विद्यार्थी महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, अभियांत्रिकी, चिकित्सा, कृषि, फार्मेसी तथा अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में शिक्षा ले रहे हैं। आर्थिक तंगी के कारण किसी विद्यार्थी की पढ़ाई नहीं रुकनी चाहिए।

सतीश चव्हाण ने CM को दिया निवेदन

चव्हाण ने कहा कि सूखा प्रभावित परिवारों के विद्यार्थियों को तत्काल राहत देना जरूरी है। सरकार को शैक्षणिक और परीक्षा शुल्क माफी का निर्णय लेकर विद्यार्थियों का शैक्षणिक भविष्य सुरक्षित करना चाहिए। उन्होंने इस संबंध में तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com