मुंबई में गणपति विसर्जन का मेगा सिक्योरिटी प्लान, 18,340 पुलिसकर्मियों समेत 22 हजार से ज्यादा जवान तैनात

Mumbai Ganpati Visarjan Security: मुंबई में 25 सितंबर को गणपति विसर्जन के लिए 22 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी और 7 हजार वॉलंटियर तैनात होंगे। 84 रूट डायवर्जन, 51 वॉचटावर और 95 क्रेन रहेंगी।
Mumbai Ganpati Visarjan Security 22000 Police
गणपति विसर्जन में सुरक्षा(सोर्सः डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

22000 Police 84 Traffic Diversions: अनंत चतुर्दशी पर गणपति विसर्जन को देखते हुए मुंबई पुलिस ने शहर में व्यापक सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था तैयार की है। 25 सितंबर को होने वाले विसर्जन के दौरान 22 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

इसके अलावा करीब 7 हजार वॉलंटियर भी पुलिस और ट्रैफिक व्यवस्था में सहयोग करेंगे। पुलिस ने भीड़ नियंत्रण के लिए एआई कैमरे, सीसीटीवी, ड्रोन और विशेष सुरक्षा दलों की मदद लेने की तैयारी की है।

341 विसर्जन स्थलों पर रहेगी पुलिस की नजर

मुंबई में गणपति विसर्जन के लिए 341 प्रमुख स्थान निर्धारित किए गए हैं। इनमें गिरगांव चौपाटी, दादर, माहिम, वर्सोवा, जुहू और पवई सहित अन्य प्रमुख विसर्जन स्थल शामिल हैं।

गिरगांव चौपाटी पर सबसे ज्यादा भीड़ पहुंचने की संभावना को देखते हुए यहां विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मुंबई में इस वर्ष 67 प्राकृतिक विसर्जन स्थल और 383 कृत्रिम तालाब भी तैयार किए गए हैं।

51 वॉचटावर और एआई कैमरों से निगरानी

भीड़ पर नजर रखने के लिए मुंबई में 51 वॉचटावर बनाए गए हैं, जिनमें अकेले गिरगांव क्षेत्र में 17 वॉचटावर शामिल हैं। पुलिस एआई आधारित कैमरों के जरिए भीड़ की स्थिति और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेगी। महत्वपूर्ण विसर्जन स्थलों पर ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों के साथ विशेष टीमों और गुमशुदगी की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने वाली टीमों को भी तैनात किया जाएगा।

विसर्जन जुलूसों के कारण प्रभावित होने वाले मार्गों पर वैकल्पिक रास्ते उपलब्ध कराए जाएंगे। ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए करीब 3,500 ट्रैफिक पुलिसकर्मी और 7 हजार वॉलंटियर तैनात किए जाएंगे। वाहनों के खराब होने की स्थिति में प्रमुख मार्गों पर क्रेन भी उपलब्ध रहेंगी।

Mumbai Ganpati Visarjan Security 22000 Police
Movable Track: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन में नया प्रयोग, 320 किमी/घंटे की रफ्तार पर ऐसे बदलेगी ट्रेन की दिशा

24 घंटे ट्रेन-मेट्रो चलाने की अपील

भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए मुंबई पुलिस ने रेलवे और मेट्रो प्रशासन से अनंत चतुर्दशी के दौरान सेवाएं 24 घंटे संचालित रखने का अनुरोध किया है। चारों ओर से आने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रमुख रेलवे स्टेशनों और विसर्जन मार्गों पर भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाएगी। पश्चिम रेलवे ने भी भीड़ प्रबंधन के लिए 25 सितंबर को चरनी रोड स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव में बदलाव की घोषणा की है।

Mumbai Ganpati Visarjan Security 22000 Police
छत्रपति संभाजीनगर में उद्योगों की सुरक्षा पर पुलिस का फोकस, साइबर ठगी से चोरी तक पर मंथन

खराब वाहनों के लिए 95 क्रेन

विसर्जन जुलूस के दौरान किसी वाहन के खराब होने से यातायात बाधित न हो, इसके लिए मुंबई में 95 क्रेन तैनात करने की व्यवस्था की गई है। प्रमुख विसर्जन मार्गों पर ट्रैफिक कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की आवाजाही के लिए आवश्यक स्थानों पर ग्रीन कॉरिडोर की व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जाएगा।

नागरिकों से पुलिस के निर्देशों का पालन करने और संदिग्ध वस्तु दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है। आपात स्थिति में मुंबई पुलिस के 100 या 112 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com