FDA का सेफ फूड, सेफ महाराष्ट्र अभियान: मुंबई की बेकरियों पर कार्रवाई; 5 लाइसेंस रद्द, अवैध दवाएं जब्त

Maharashtra Food Campaign: महाराष्ट्र FDA के 'सेफ फूड' अभियान के तहत मुंबई की बेकरियों पर बड़ी कार्रवाई। 5 लाइसेंस निलंबित, 4 को काम बंद करने का नोटिस व लाखों की अवैध दवाएं जब्त।
Under the 'Safe Food, Safe Maharashtra' drive, FDA raided Mumbai bakeries, suspending 5 licenses and seizing illegal drugs worth lakhs across the state.
मुंबई की बेकरियों पर कार्रवाई (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Safe Food Safe Maharashtra FDA Campaign: महाराष्ट्र खाद्य व औषधि प्रशासन ने 'सेफ फूड, सेफ महाराष्ट्र' अभियान के तहत 23 जुलाई को राज्यभर में व्यापक कार्रवाई करते हुए मुंबई की बेकरियों पर सबसे बड़ी जांच मुहिम चलाई।

मुंबई में 34 बेकरी प्रतिष्ठानों की जांच में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर 5 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस तत्काल निलंबित, 4 को कारोबार बंद करने का नोटिस और 22 को सुधार नोटिस जारी किए गए। वहीं राज्यभर में कुल 5 छापों के दौरान प्रतिबंधित और अन्य खाद्य पदार्थों सहित 4।05 लाख रुपए से अधिक का माल जब्त किया गया।

बेकरी मालिकों में मचा हड़कंप, कईयों को नोटिस

एफडीए के अनुसार मुंबई में कई बेकरियां बिना वैध पंजीकरण, खराब स्वच्छता, खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और लाइसेंस की शर्तों का पालन किए बिना संचालित होती मिली। कार्रवाई के दौरान 3 मामलों में स्पॉट पेनाल्टी भी की गई। दूसरी तरफ एफडीए ने प्रतिबंधित पान मसाला-गुटखा मामले में एक एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया और प्रतिबंधित उत्पाद भी जब्त किए।

प्रतिबंधित खाद्य पदार्थों पर भी कार्रवाई

राज्यभर में चलाए गए अभियान के दौरान कुल पांच छापों में प्रतिबंधित पान मसाला, गुटखा और अन्य खाद्य पदार्थों सहित ₹4.05 लाख से अधिक मूल्य का माल जब्त किया गया। एक मामले में प्रतिबंधित पान मसाला-गुटखा के कारोबार को लेकर एफआईआर दर्ज की गई और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

5 दिन में 6 छापे, 3.73 लाख की दवाएं जब्त

महाराष्ट्र खाद्य व औषधि प्रशासन ने राज्यभर में अवैध दवा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ठाणे, मुंबई और कोल्हापुर में छह स्थानों पर छापे मारकर करीब 3.73 लाख रुपए मूल्य का दवा व मेडिकल उत्पादों का भंडार जब्त किया।

कार्रवाई के दौरान गलत लेबल वाली दवाएं, बिना लाइसेंस एलोपैथिक दवा भंडारण, एनडीपीएस कानून के तहत प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल, अवैध एमटीपी किट और बिना अनुमति निर्मित हैड क्लेंजर बरामद किए गए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com