नासिक: पंचशील नगर की सड़क अब कहलाएगी संविधान मार्ग, कंक्रीट सड़क से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर

Constitution Marg Road: नासिक के पंचशील नगर में प्रमुख सड़क का नाम 'संविधान मार्ग' रखा गया। साथ ही ट्रिमिक्स कंक्रीटीकरण कार्य का भूमिपूजन हुआ, जिससे क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।
Nashik Constitution Marg Road
पंचशील नगर में 'संविधान मार्ग' का हुआ नामकरण(फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Nashik Constitution Marg Road: पूर्वी विभाग के प्रभाग क्रमांक 16 के पंचशील नगर एवं दादासाहेब गायकवाड़ नगर परिसर के प्रमुख मार्ग का नामकरण 'संविधान मार्ग' के रूप में किया गया। इस अवसर पर नामकरण पट्टिका का अनावरण तथा सड़क के ट्रिमिक्स कंक्रीटीकरण विकास कार्य का भूमिपूजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

संविधान मार्ग नामकरण से क्षेत्र में संविधान के मूल्यों एवं विचारों का प्रसार होने के साथ ही नागरिकों में संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मदद मिलेगी, ऐसी भावना इस अवसर पर व्यक्त की गई। वहीं सड़क के कंक्रीटीकरण कार्य से क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर एवं सुविधायुक्त सड़क उपलब्ध होगी तथा पंचशील नगर एवं दादासाहेब गायकवाड़ नगर के विकास को नई गति मिलेगी।

विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

नासिक के प्रभाग क्रमांक 16 में 'संविधान मार्ग' के नामकरण कार्यक्रम में नागरिकों की उत्स्फूर्त भागीदारी देखने को मिली। पंचशील नगर और दादासाहेब गायकवाड़ नगर परिसर के नागरिक बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए और नामकरण को लेकर उत्साह जताया।

इस अवसर पर स्थायी समिति सदस्य एवं नगरसेवक राहुल दिवे ने कहा कि प्रभाग में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। नागरिकों की जरूरतों और अपेक्षाओं को प्राथमिकता देते हुए सड़क, स्वच्छता और अन्य सुविधाओं में सुधार किया जा रहा है। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए आगे भी इसी गति से प्रयास जारी रहेंगे।

Nashik Constitution Marg Road
हरित कुंभ का संकल्प, स्वच्छ नासिक का सपना, वॉटरमैन ऑफ इंडिया जनता को करेंगे संबोधित

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थित

कार्यक्रम में स्थायी समिति सदस्य एवं नगरसेवक राहुल भाऊ दिवे, नगरसेविका आशाताई तड़वी, पूजाताई नवले एवं ज्योतीताई जोंधले प्रमुख रूप से उपस्थित थीं। पंचशील नगर, दादासाहेब गायकवाड़ नगर तथा आसपास के क्षेत्र के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर महाराष्ट्ररत्न अनिल भाई गांगुर्डे, अनिल जोंधले, प्रवीण नवले, रफीक तड़वी, सुनील जाधव, दिलीप काका प्रधान, दिलीप जगदने, पापा सय्यद, नितीन गांगुर्डे, बाबा पवार, आकाश दाणी, अजय जगदने, राहुल गायकवाड़, गौरव केदारे, तुषार सोनकांबले, मनीष डांगे, प्रवीण पाटील, मयूर केदारे, फहीम शेख, दीपक कटारे, राजेश जाधव, खंडू बर्वे, सुभाष आहिरे, भास्कर कटारे, संजय लोखंडे, राहुल देवरे, मनीष वडनेरे, जितेंद्र उगावकर, मुक्तार शेख, सुधाकर पिल्ले, सर्जेराव घोडे, संतोष घोडे, राजश्री शिंदे, रेषाबाई वंजारी, द्वारकाबाई तांबे, लता गांगुर्डे, तेजस्विनी खडताले, मीनाक्षी पठारे, अनिता पठारे, मनीषा आठवले सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com