नांदेड़ की 19 वर्षीय छात्रा की MGM छात्रावास में मौत, छत्रपति संभाजीनगर पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच

MGM Hostel Student Death: छत्रपति संभाजीनगर के MGM के गंगा छात्रावास में फिजियोथेरेपी प्रथम वर्ष की 19 वर्षीय छात्रा मृत मिली। सिडको पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
MGM Hostel Student Death Case Chhatrapati Sambhajinagar
MGM हॉस्टल में छात्रा की मौत(सोर्स सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Hiighlights

  • मृत छात्रा की पहचान निकिता राजू गायकवाड के रूप में हुई है।

  • वह मूल रूप से नांदेड़ के आंबेकरवाडी की निवासी थी।

  • इसी वर्ष MGM में फिजियोथेरेपी पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया था।

  • सहपाठियों ने शाम करीब 4:30 बजे घटना की जानकारी दी।

Student Death Case Chhatrapati Sambhajinagar: एमजीएम के गंगा छात्रावास में गुरुवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब फिजियोथेरेपी प्रथम वर्ष की 19 वर्षीय छात्रा अपने कमरे में मृत अवस्था में मिली। घटना का पता तब चला, जब उसकी दोनों सहपाठी कॉलेज से लौटकर कमरे पर पहुंचीं। सूचना मिलने पर सिडको पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है।

दो अन्य छात्राओं के साथ रहती थी छात्रा

मृत छात्रा की पहचान निकिता राजू गायकवाड (निवासी आंबेकरवाडी, नांदेड़) के रूप में हुई है। उसने इसी वर्ष छत्रपति संभाजीनगर के एमजीएम में फिजियोथेरेपी के स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया था। वह छात्रावास की तीसरी मंजिल पर स्थित कमरे में दो अन्य छात्राओं के साथ रहती थी। गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे निकिता उठी थी, लेकिन कॉलेज जाने के बजाय कमरे में ही रुक गई।

MGM Hostel Student Death Case Chhatrapati Sambhajinagar
छत्रपति संभाजीनगर: पहले की रेकी, फिर दिनदहाड़े वारदात; बैंक मैनेजर के फ्लैट से 12.80 लाख रुपए का माल चोरी

उसकी दोनों सहपाठियां कॉलेज चली गईं। शाम करीब 4:30 बजे जब वे वापस लौटीं तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई बार आवाज देने के बावजूद कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद पीछे के दरवाजे से कमरे में प्रवेश करने पर निकिता फंदे पर लटकी हुई मिली। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

MGM Hostel Student Death Case Chhatrapati Sambhajinagar
ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया दरकिनार करने वाले स्कूलों पर गिरी गाज, 150 संस्थानों से वसूला गया ₹52 लाख जुर्माना

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटना की जानकारी मिलते ही सिडको पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस निरीक्षक अतुल येरमे के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। शुक्रवार को होने वाले पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मिलने के बाद मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की पड़ताल कर रही है।