ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया दरकिनार करने वाले स्कूलों पर गिरी गाज, 150 संस्थानों से वसूला गया ₹52 लाख जुर्माना

Online Admission Rules Violation: ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया का उल्लंघन कर सीधे दाखिले देने वाले संभाजीनगर विभाग के 150 स्कूलों और कनिष्ठ महाविद्यालयों से शिक्षा विभाग ने 52 लाख रुपये जुर्माना वसूला है।
Online Admission Rules Violation Schools Fine Maharashtra
ऑनलाइन प्रवेश नियमों का उल्लंघन(सोर्स: AI)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • विभाग के 279 स्कूलों और कनिष्ठ महाविद्यालयों में अनियमितता सामने आई।

  • प्रत्येक विद्यार्थी के प्रवेश पर 5 हजार रुपये जुर्माना तय किया गया।

  • छत्रपति संभाजीनगर में 848 विद्यार्थियों के दाखिले पर सवाल उठे।

  • दोबारा नियम तोड़ने पर संस्थानों की मान्यता रद्द हो सकती है।

Online Admission Rules Violation Schools Fine Maharashtra: विद्यार्थियों को ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया से दूर रखकर मनमाने ढंग से दाखिला देना स्कूलों और कनिष्ठ महाविद्यालयों को भारी पड़ गया है। शिक्षा विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाली 150 शिक्षण संस्थाओं से अब तक 52 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया है।

वहीं, शेष संस्थाओं को भी जुर्माना भरने की अंतिम समय-सीमा दी गई है। इस कार्रवाई के बीच शिक्षा विभाग के सामने विद्यार्थियों का शैक्षणिक वर्ष बचाने की चुनौती भी खड़ी हुई है।

चार जिलों के विद्यार्थियों के प्रवेश पर सवाल

छत्रपति संभाजीनगर विभाग में कुल 279 स्कूलों और कनिष्ठ महाविद्यालयों में निर्धारित ऑनलाइन प्रक्रिया को दरकिनार कर विद्यार्थियों को सीधे प्रवेश दिए जाने का मामला सामने आया था। इसके बाद प्रत्येक विद्यार्थी के पीछे पांच हजार रुपये का जुर्माना निर्धारित किया गया। बारहवीं की परीक्षा के आवेदन भरते समय यह अनियमितता सामने आई।

Online Admission Rules Violation Schools Fine Maharashtra
छत्रपति संभाजीनगर में अतिक्रमण पर मनपा का एक्शन, 12 शेड और 11 हाथगाड़ियां जब्त

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाहर प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के परीक्षा से वंचित होने की आशंका थी। इसे देखते हुए विभाग ने उनके प्रवेश नियमित करने की प्रक्रिया शुरू की। जिलेवार आंकड़ों के अनुसार, छत्रपति संभाजीनगर में 848, परभणी में 661, बीड में 584 और हिंगोली में 239 विद्यार्थियों के प्रवेश में अनियमितता सामने आई है।

Online Admission Rules Violation Schools Fine Maharashtra
छत्रपति संभाजीनगर: पहले की रेकी, फिर दिनदहाड़े वारदात; बैंक मैनेजर के फ्लैट से 12.80 लाख रुपए का माल चोरी

मान्यता रद्द करने की चेतावनी

शिक्षा विभाग ने आगामी शैक्षणिक वर्ष से ऑनलाइन प्रवेश नियमों का कड़ाई से पालन करने की चेतावनी दी है। दोबारा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संस्थानों की मान्यता रद्द करने तक की कार्रवाई हो सकती है। विभाग का जोर इस बात पर है कि संस्थानों की गलती का खामियाजा विद्यार्थियों को न भुगतना पड़े और उनकी पढ़ाई तथा परीक्षा प्रभावित न हो।