मोबाइल पर साइबर ठगों का कब्जा, ई-चालान भरने चला था एजेंट, खाते से उड़ गए 5. 79 लाख रुपए

Fake E-Challan App Scam: छत्रपति संभाजीनगर में फर्जी ई-चालान ऐप डाउनलोड करना आरटीओ एजेंट को भारी पड़ गया। पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन 1930 और ग्रामीण साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
fake e challan app cyber fraud rto agent 5 79 lakh sambhajinagar
ई-चालान ऐप साइबर ठगी(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • छत्रपति संभाजीनगर के आरटीओ एजेंट गणेश पवार के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 5,79,414 रुपए निकाल लिए।

  • ग्राहक की गाड़ी का चालान भरने के लिए गूगल क्रोम पर मिला संदिग्ध ऐप डाउनलोड करना पीड़ित को भारी पड़ा।

  • 13 नवंबर को दोपहर 2.29 से 2.50 बजे के बीच 15 अलग-अलग लेनदेन किए गए।

Cyber Fraud In Sambhajinagar: एक ग्राहक की गाड़ी का बकाया ई-चालान भरने की कोशिश आरटीओ एजेंट को इतनी महंगी पड़ी कि कुछ ही मिनटों में उसकी जीवनभर की कमाई पर साइबर ठगों ने हाथ साफ कर दिया। गूगल क्रोम पर ई-चालान के नाम से दिखाई दिए एक संदिग्ध ऐप को डाउनलोड करते ही मोबाइल में अपने आप अपडेट शुरू हो गया।

इसके बाद महज 20 से 21 मिनट के भीतर बैंक खाते से 15 अलग-अलग लेनदेन के जरिए 5 लाख 79 हजार 414 रुपए निकाल लिए गए। ऑनलाइन ठगी की यह घटना 13 नवंबर को दोपहर 2.29 से 2.50 बजे के बीच हुई। पीड़ित ने ग्रामीण साइबर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

fake e challan app cyber fraud rto agent 5 79 lakh sambhajinagar
महाराष्ट्र न्यायालयीन कर्मचारी महासंघ के आंदोलन का यवतमाल में भारी असर, पुसद, आर्णी और उमरखेड में धरना

चारपहिया गाड़ी का बकाया ई-चालान

वैजापुर के फुलेवाड़ी रोड निवासी गणेश श्रावण पवार (32) आरटीओ एजेंट के रूप में काम करते हैं। उनके मोबाइल में विभिन्न व्यावसायिक ऐप के माध्यम से बैंकिंग लेनदेन किए जाते हैं। 13 नवंबर को एक ग्राहक की चारपहिया गाड़ी का बकाया ई-चालान भरने के लिए उन्होंने गूगल क्रोम ब्राउजर पर ई-चालान ऐप तलाशा। खोज के दौरान दिखाई दिए ऐप में पहले क्रमांक पर मौजूद ऐप उन्होंने डाउनलोड कर लिया।

20 मिनट में 15 बार निकाली रकम

ऐप खोलने का प्रयास किया, लेकिन वह शुरू नहीं हुआ। इसी दौरान मोबाइल अपने आप अपडेट होने लगा। करीब 20 से 21 मिनट बाद मोबाइल दोबारा चालू हुआ। इसके बाद पवार ने अपने व्यावसायिक ऐप की जांच की तो खाते से रकम निकाले जाने का पता चला। जांच में सामने आया कि साइबर ठगों ने 15 अलग-अलग लेनदेन के माध्यम से 5,79,414 रुपए दूसरे खातों में स्थानांतरित कर दिए थे।

fake e challan app cyber fraud rto agent 5 79 lakh sambhajinagar
नागपुर कांग्रेस का बड़ा फैसला, लगातार 3 बैठकों से गायब पदाधिकारियों पर होगी कार्रवाई

1930 पर शिकायत, ग्रामीण साइबर पुलिस जुटी जांच में

खाते से बड़ी रकम गायब होने की जानकारी मिलते ही पवार ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क कर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद ग्रामीण साइबर पुलिस थाने में भी शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रकरण की जांच पुलिस निरीक्षक कुमार सिंग रामचंद्र राठोड को सौंपी गई है।

अनजान ऐप डाउनलोड करने से बचें

ई-चालान भुगतान के नाम पर सामने आने वाले अनजान ऐप और वेबसाइट साइबर ठगी का माध्यम बन सकते हैं। ऐसे में केवल आधिकारिक सरकारी माध्यमों से ही चालान का भुगतान करना चाहिए। किसी भी अनजान ऐप को डाउनलोड करने से पहले उसकी प्रमाणिकता की जांच करना जरूरी है।