छत्रपति संभाजीनगर: उकीटनाशक जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री बोलें- रसायनों का अनावश्यक इस्तेमाल घटाना होगा

Sambhajinagar Pesticide Testing Lab: छत्रपति संभाजीनगर में प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए उन्नत कीटनाशक जांच व अवशेष विश्लेषण प्रयोगशाला शुरू की गई। रसायनों का अनावश्यक इस्तेमाल घटेगा।
Minister Dattatray Bharne addressing the people
लोगों को संबोधित करते मंत्री दत्तात्रय भरणेफोटो नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Chhatrapati Sambhajinagar Pesticide Testing Lab: प्राकृतिक एवं जैविक खेती को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से उन्नत कीटनाशक जांच एवं अवशेष विश्लेषण प्रयोगशाला शुरू की गई।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वसंतराव नाईक मराठवाड़ा कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के कृषि मंत्री तथा विवि के प्रतिकुलपति दत्तात्रय भरणे ने उद्घाटन किया।

इस मौके पर 'देसी गोवंश, प्राकृतिक खेती व मसाला फसलें' विषय पर परिसंवाद भी आयोजित किया गया। मंत्री भरणे ने कहा कि अनिश्चित बारिश व बदलती जलवायु परिस्थितियों के कारण किसानों के सामने नई चुनौतियां खड़ी हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि रासायनिक कृषि निविष्ठाओं के अनावश्यक इस्तेमाल को कम कर जैविक निविष्ठाओं का उपयोग बढ़ाना व प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देना समय की जरूरत है।

प्राकृतिक व जैविक खेती को मिलेगा बढ़ावा

वर्ष 2026 को अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। पालकमंत्री मेघना साकोरे-बोर्डीकर ने कहा कि मराठवाड़ा में पश्चिम महाराष्ट्र की तर्ज पर आधुनिक एवं लाभकारी खेती विकसित करने के लिए कृषि प्रसंस्करण उद्योगों तथा 'सिल्क एंड मिल्क' जैसे उपक्रमों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है।

कुलपति डॉ. इन्द्र मणि ने कहा कि वैज्ञानिकों को किसानों के खेत तक पहुंचकर मार्गदर्शन करने के लिए विभिन्न उपक्रम चलाए जा रहे हैं। विवि के परियोजना प्रभावित किसानों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। एमआईडीएच योजना के तहत हल्दी उत्पादक किसानों को विवि के बायोमिक्स उत्पाद का वितरण भी कृषि मंत्री ने किया।

Minister Dattatray Bharne addressing the people
APAAR ID के बिना नहीं मिलेगा परीक्षा का हॉल टिकट, मुंबई यूनिवर्सिटी का बड़ा फैसला, 19-20 अगस्त को विशेष कैंप

इनकी रही मौजूदगी

कृषि मंत्री तथा विवि के प्रतिकुलपति दत्तात्रय भरणे, महापौर सैयद इकबाल, जिला परिषद उपाध्यक्ष श्रीकांत विटेकर, विधायक डॉ. राहुल पाटील, रत्नाकर गुट्टे, बालाजी कल्याणकर, राजेश विटेकर सहित जिलाधिकारी संजय सिंह चव्हाण, पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नतिशा माथुर, सेलू नप अध्यक्ष मिलिंद सावंत तथा विवि के डॉ. भगवान आसेवार, डॉ. राकेश अहिरे, डॉ. बाबासाहेब ठोंबरे, कुलसचिव पुरभा काले, दीपक कशालकर, कृषि सहनिदेशक महेशकुमार तीर्थकर समेत दौलत चव्हाण, जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी भास्कर कोलेकर व प्रदीप कच्छवे मौजूद थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com