अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन, अहिल्या महिला परिषद का उपक्रम

अहिल्या महिला परिषद द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम, महिलाओं का सम्मान और स्वास्थ्य पर चर्चा।
akola-524
Published on: 
Updated on: 

Akola News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में अहिल्या महिला परिषद द्वारा उत्कर्षनगर स्थित अध्यक्ष नीता चंद्रशेखर टेकाले के निवास पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया.इस अवसर पर स्वास्थ्य, पोषण एवं महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन प्रदान किया.

डॉ. दर्शनी चिंचोलकर ने थायराइड कैंसर नियंत्रण पर विस्तृत जानकारी दी, जबकि डॉ. अजवला लावले ने स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए. महिला सशक्तिकरण विषय पर माया गंधे ने अपने विचार रखे और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया.महिलाओं ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्साकार्यक्रम के दौरान शहर में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं के साथसाथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों का सम्मान भी किया गया.

कार्यक्रम का संचालन परिषद की सचिव वर्षा लंबड़े एवं कल्पना खैरकर ने किया. इस अवसर पर परिषद की अध्यक्ष प्रेमा ता. लवहाले भुस्विले सहित सभी पूर्व अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे. कार्यक्रम में डॉ. कालमेघ, मस्के, डॉ. राजीव दांगे तथा प्रवल्ल दीक्षा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही. कार्यक्रम में उत्कर्षनगर एवं शहर की बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे आयोजन सफल एवं प्रेरणादायक रहा.

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com