अवैध प्लॉटिंग पर संभाजीनगर मनपा की स्ट्राइक! मिटमिटा में लेआउट पर कार्रवाई, 4.5 एकड़ जमीन से हटा अतिक्रमण

Mitmita Illegal Plotting Demolition: संभाजीनगर के मिटमिटा क्षेत्र में मनपा ने अवैध प्लॉटिंग पर बड़ा एक्शन लिया है। 920 भूखंडों पर कार्रवाई के बाद अब 4.5 एकड़ में फैले अवैध लेआउट को ध्वस्त किया गया।
Padegaon Mitmita Illegal Layout Demolition Sambhajinagar
बुलडोजर और मनपा की टीम (सोर्स: नवभारत फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Sambhajinagar Municipal Corporation Demolishes Illegal Plotting: छत्रपति संभाजीनगर के पडेगांव-मिटमिटा क्षेत्र में बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ महानगरपालिका ने कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार को मिटमिटा क्षेत्र के गट क्रमांक 118 और 124 में करीब साढ़े चार एकड़ जमीन पर विकसित किए गए अनधिकृत भूखंडों और लेआउट को महानगरपालिका के अतिक्रमण विभाग ने ध्वस्त कर दिया।

दो दिन पहले इसी क्षेत्र के आठ गटों में करीब 920 अवैध भूखंडों पर कार्रवाई किए जाने के बाद यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध प्लॉटिंग करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

अढ़ाई और दो एकड़ में विकसित था अवैध लेआउट

महानगरपालिका के अनुसार, गट क्रमांक 118 में करीब अढ़ाई एकड़ और गट क्रमांक 124 में करीब दो एकड़ जमीन पर बिना आवश्यक अनुमति के भूखंडों का लेआउट तैयार किया गया था। मौके पर सड़कें तैयार कर भूखंडों का विभाजन किए जाने की जानकारी सामने आने के बाद अतिक्रमण विभाग की टीम ने कार्रवाई की।

महानगरपालिका आयुक्त अमोल येडगे के निर्देश पर अतिक्रमण नियंत्रण अधिकारी संतोष वाहुले के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान अनधिकृत रूप से तैयार किए गए लेआउट, भूखंडों की सीमाएं और अन्य निर्माण कार्यों को ध्वस्त किया गया।

Padegaon Mitmita Illegal Layout Demolition Sambhajinagar
यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

गुंठेवारी में 50 प्रतिशत छूट, नई प्लॉटिंग पर सख्ती

छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका ने पुरानी अनधिकृत संपत्तियों को नियमित कराने के लिए गुंठेवारी नियमितीकरण योजना में 50 प्रतिशत छूट की घोषणा की है। पुराने मामलों को नियमितीकरण का अवसर देने के साथ ही भविष्य में होने वाली अवैध प्लॉटिंग पर रोक लगाने के लिए आयुक्त ने अतिक्रमण विभाग को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

इसी के तहत पहले सातारा-देवलाई क्षेत्र में कार्रवाई की गई। अब अतिक्रमण विभाग ने पडेगांव-मिटमिटा क्षेत्र में अपना अभियान तेज किया है। अधिकारियों का कहना है कि बिना अनुमति भूखंड विकसित करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

920 भूखंडों के बाद साढ़े चार एकड़ पर कार्रवाई

गुरुवार को पडेगांव-मिटमिटा क्षेत्र के गट क्रमांक 156, 158, 98/2, 99, 111, 110, 112 और 113 में विकसित किए गए अनधिकृत लेआउट के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। इस दौरान करीब 920 अवैध भूखंडों को ध्वस्त किया गया था। इसके बाद शनिवार को गट क्रमांक 118 और 124 में विकसित की गई प्लॉटिंग को निशाना बनाया गया।

इस कार्रवाई में सहायक आयुक्त संजय सुरडकर, भवन निरीक्षक रवींद्र देसाई, मुकेश खडसे तथा नागरिक मित्र दल के जवान शामिल थे।

Padegaon Mitmita Illegal Layout Demolition Sambhajinagar
यू आर ए वेरी ब्यूटीफुल गर्ल... छात्रों की गूंज कार्यक्रम में लड़की से ये क्या बोल गए राहुल गांधी? देखें VIDEO

प्लॉटिंग करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी

अनधिकृत प्लॉटिंग के मामले में भवन निरीक्षक मुकेश खडसे की शिकायत पर छावणी पुलिस थाने में संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। गट क्रमांक 98/2 के मामले में शेख रेहान अब्दुल रशीद सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

गट क्रमांक 156 से संबंधित मामले में वर्षा शिवनाथ ताटे, अरुण गोविंदराव बोंगाणे, लक्ष्मीबाई फुलचंद भारु और बनारसीबाई हुकुमचंद भारु के नाम सामने आए हैं। वहीं गट क्रमांक 118 से संबंधित मामले में सैयद वसीम सैयद नईमोद्दीन सहित अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसके अलावा सईदखान अब्दुलखान और सईउद्दीन सादात के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।

छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका की लगातार कार्रवाई से पडेगांव-मिटमिटा क्षेत्र में अनधिकृत भूखंड विकसित करने वालों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति किए जा रहे नए भूखंड विकास के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com