पानी बर्बाद किया तो जेब होगी खाली! पैठण गेट में छत्रपति संभाजीनगर मनपा ने ठोका ₹10 हजार का जुर्माना

Water Wastage Fine Chhatrapati Sambhajinagar: छत्रपति संभाजीनगर के पैठण गेट में पानी की बर्बादी करने पर मनपा ने नागरिक पर ₹10,000 का जुर्माना लगाया। ओवरफ्लो और नल खुला छोड़ने पर होगी कड़ी कार्रवाई।
Paithan Gate water fine 10000 Amol Yedge CSMC water wastage action
फाइन करते हुए फोटो(सोर्स: नवभारत फोटो)
Published on
Updated on

Fine For Water Wastage Paithan Gate: छत्रपति संभाजीनगर शहर में पानी की उपलब्धता को देखते हुए मनपा ने अब पानी की बर्बादी करने वालों पर सख्ती शुरू कर दी है। पैठण गेट क्षेत्र में घर की पानी की टंकी भरने के बाद भी नल खुला छोड़कर पानी सड़क पर बहाने वाले नागरिक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। मनपा आयुक्त अमोल येडगे ने स्पष्ट किया कि पेयजल का अनावश्यक अपव्यय किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह आयुक्त अमोल येडगे और उपायुक्त नंदकिशोर भोंबे के निरीक्षण के दौरान पैठण गेट क्षेत्र में निलेश देशमुख के घर से बड़ी मात्रा में पानी सड़क पर बहता मिला। टंकी भरने के बाद भी नल बंद नहीं किया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त ने संबंधित नागरिक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।

Paithan Gate water fine 10000 Amol Yedge CSMC water wastage action
गंदा पनीर और कीड़ों वाला आटा... संभाजीनगर में FDA का कड़ा एक्शन, शहर के दो फेमस होटलों के लाइसेंस सस्पेंड

हर बूंद बचाने की अपील

मनपा ने नागरिकों से पानी की टंकियां भरने के बाद नल तुरंत बंद करने, ओवरफ्लो रोकने और पाइप या नलों में होने वाली लीकेज तत्काल ठीक कराने की अपील की है। सड़क, वाहन या घर के सामने का परिसर धोने में पेयजल का उपयोग नहीं करने को कहा गया है।

आयुक्त अमोल येडगे ने चेतावनी दी कि शहर में कहीं भी पानी सड़क पर बहता या अनावश्यक रूप से बर्बाद होता मिला तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। मनपा ने नागरिकों से पानी की हर बूंद का जिम्मेदारी से उपयोग करने का आह्वान किया है।

Paithan Gate water fine 10000 Amol Yedge CSMC water wastage action
छत्रपति संभाजीनगर में आकार ले रहा मिटमिटा सफारी पार्क, जी. श्रीकांत ने दिए समय पर काम पूरा करने के निर्देश

जल ही जीवन है, जिम्मेदारी निभाएं

छत्रपति संभाजीनगर मनपा प्रशासन द्वारा की गई यह कड़ी कार्रवाई शहरवासियों के लिए एक सीधा संकेत है कि जल संकट के दौर में पानी का अपव्यय अब भारी पड़ सकता है। नागरिक न केवल जुर्माने की कार्रवाई से बचने के लिए, बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझते हुए पानी की हर बूंद को सहेजें।

नलों में टाइमर या ऑटोमैटिक सेंसर लगाएं, लीकेज तुरंत ठीक कराएं और पेयजल का उपयोग केवल आवश्यक कार्यों के लिए ही करें। आपकी एक छोटी सी सतर्कता शहर के भविष्य को जल संकट से बचा सकती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com