छत्रपति संभाजीनगर में अवैध प्लॉटिंग पर सख्ती, मुबारक पार्क ध्वस्त; विधायक निधि के इस्तेमाल से मचा हड़कंप

Sambhajinagar Illegal Plotting Case: छत्रपति संभाजीनगर में मनपा ने 'मुबारक पार्क' की अवैध प्लॉटिंग JCB से ध्वस्त की। विधायक निधि से सड़क बनाए जाने का खुलासा, अधिकारियों को सख्त निर्देश।
Sambhajinagar Illegal Plotting Case
मुबारक पार्क की अवैध प्लॉटिंग पर चला JCB(फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Illegal Plotting In Mubarak Park: शहर में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका ने मोर्चा खोल दिया है। देवलाई, पड़ेगांव, मिटमिटा व भावसिंहपुरा क्षेत्र में कार्रवाई के बाद इससे पहले पड़ेगांव व सातारा देवलाई क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करने के बाद मनपा की वक्रदृष्टि हर्मूल-अंबरहिल क्षेत्र के गट नंबर 247 में पड़ी।

'मुबारक पार्क' नाम से की गई अनधिकृत प्लॉटिंग महानगर पालिका के अतिक्रमण निरोधी दस्ते ने शनिवार, 29 अगस्त को जेसीबी से ध्वस्त कर दी। अनधिकृत प्लॉटिंग के लिए मुख्तारनामा लिखकर देने वाले जब्बार खा महेबूब खां पठान और गौस खां मेहमूद खां मेवाती के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई

इस कार्रवाई के दौरान ले-आउट का सीमांकन और अनधिकृत निर्माण ध्वस्त कर दिए गए। विशेष बात यह है कि इस अवैध प्लॉटिंग में विधायक निधि से सड़कें बनाए जाने की बात भी सामने आई है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई के बाद छत्रपति संभाजीनगर मनपा के दस्ते के हसूल अंबरहिल की ओर रुख करने के बाद नागरिकों की भौंहें तन गई थीं।

अतिक्रमण विभाग के नियंत्रण अधिकारी संतोष वाहुले के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई में सहायक आयुक्त संजय सुरड़कर, भवन निरीक्षक मुकेश खड़से, रवींद्र देसाई सहित सिविल मित्र व अतिक्रमण विरोधी दस्ता शामिल था। माजरा देखने के लिए तमाशबीनों की भीड़ उमड़ी।

Sambhajinagar Illegal Plotting Case
रिंग मेट्रो पर ठाणेकरों का सवाल- जरूरत नहीं तो करोड़ों का खर्च क्यों? नागरिक चलाएंगे हस्ताक्षर अभियान

तीन दिनों में सर्वे, 7 दिन में प्रशासन लेगा एक्शन

शहर में एक और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई जारी है, वहीं, भूखंड काटकर उनकी बिक्री के भी सामने आ रहे हैं। मनपा आयुक्त अमोल येडगे ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने अनधिकृत प्लॉटिंग की अनदेखी करने वाले अधिकारियों को भी जिम्मेदार माना है।

आयुक्त ने पूरे शहर में अनधिकृत प्लॉटिंग का तीन दिनों में सर्वे व सात दिनों में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि इसके बाद भी यदि संबंधित वार्ड में यदि अनधिकृत प्लॉटिंग मिली, तो उस वार्ड के पदनिर्देशित अधिकारी व भवन निरीक्षक के खिलाफ सीधे कार्रवाई की जाएगी।

'मुबारक पार्क' की अनधिकृत प्लॉटिंग तक पहुंचने के लिए बनाई गई सड़कों में विधायक निधि का इस्तेमाल करने की चौंकाने वाली बात भी कार्रवाई के दौरान सामने आई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com