पुणे में BJP कार्यकारिणी बैठक में रविंद्र चव्हाण का आह्वान, 1.56 लाख बूथों पर सक्रिय होंगे कार्यकर्ता

Maharashtra BJP Booth Activation: पुणे में आयोजित BJP प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने 1.56 लाख बूथों को सक्रिय करने और नशामुक्त महाराष्ट्र अभियान चलाने का आह्वान किया।
BJP focuses on 1.56 lakh booths in Pune
देवेंद्र फडणवीस भाजपा कार्यकारिणी उद्घाटन पुणेसोर्स- X
Published on
Updated on

Ravindra Chavan BJP State Executive Meeting Pune: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में विकसित महाराष्ट्र का निर्माण करने के लिए भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी के काम के लिए अधिक से अधिक समय देकर सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। यह आह्वान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने किया। वे पुणे के गणेश कला क्रीड़ा मंच में सोमवार को आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। बैठक का उद्घाटन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस दौरान भाजपा पुणे जिलाध्यक्ष धीरज घाटे और उनके सहयोगियों ने मुख्यमंत्री फडणवीस तथा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण का स्वागत किया। प्रदेश महासचिव राजेश पांडे ने बैठक की प्रस्तावना रखी। भाजपा ने राज्य के 1 लाख 56 हजार बूथों पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का लक्ष्य रखा है।

नशामुक्त महाराष्ट्र के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने कहा कि महाराष्ट्र के युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए पार्टी संगठन स्तर पर विशेष अभियान चलाएगी। नशामुक्त महाराष्ट्र का निर्माण पार्टी की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल होना चाहिए। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को राजनीतिक गतिविधियों के साथ सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

चव्हाण ने कहा कि महाराष्ट्र में युवाओं की बड़ी आबादी है। उनकी ऊर्जा और क्षमता का इस्तेमाल राज्य के विकास के लिए होना चाहिए। युवाओं को नशे से दूर रखना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज और राजनीतिक संगठनों की भी जिम्मेदारी है। भाजपा कार्यकर्ताओं को युवाओं के बीच जागरूकता अभियान चलाकर इस दिशा में सक्रिय योगदान देना चाहिए।

वर्ष भर जनता के संपर्क में रहें कार्यकर्ता

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि राज्य के करीब 1 लाख 56 हजार बूथों पर सक्रिय कार्यकर्ता तैयार किए जाएंगे। प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन की जिम्मेदारी देकर वर्षभर जनता के संपर्क में रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यकताओं को स्थानीय समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करना चाहिए।

जानकारी पहुंचाने तैयार होगी वक्ताओं की टीम

चव्हाण ने बताया कि राज्यभर में भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं तथा उपलब्धियों की जानकारी प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए नए वक्ताओं की टीम तैयार की जा रही है। चव्हाण ने कहा कि पिछले चुनावों में कार्यकर्ताओं के समर्पित प्रयासों से पार्टी को सफलता मिली और संगठन की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में है।

BJP focuses on 1.56 lakh booths in Pune
शादी का झांसा देकर विधवा से किया उत्पीडन, आरोपी तुषार वैद्य के खिलाफ मामला दर्ज

ग्राम पंचायतों में भाजपा के 10 हजार सरपंच

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दावा किया कि राज्य की करीब 28 हजार ग्राम पंचायतों में 8 से 10 हजार पंचायतों में भाजपा के सरपंच हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरों तक संगठन को मजबूत करने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

उत्साह से मनाएं त्योहार

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बाताया की त्योहार हमारी संस्कृति और परंपरा का हिस्सा है। गणेशोत्सव को पूरी तरह सांस्कृतिक परंपरा के अनुरूप और उत्साह के साथ मनाएं। डीजे को लेकर अनावश्यक विवाद में न पड़े। उत्सव का आनंद और उसकी सांस्कृतिक भावना बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com