छत्रपती संभाजीनगर के क्रांति चौक पर गूंजा स्वच्छ हवा का संदेश, 500 से अधिक नागरिकों ने लिया संकल्प

Pollution Awareness Campaign: छत्रपती संभाजीनगर के क्रांति चौक पर स्वच्छ वायु दिवस पर जागरूकता अभियान हुआ। 500 से अधिक नागरिकों ने कचरा न जलाने और सिग्नल पर इंजन बंद रखने का संकल्प लिया।
chhatrapati sambhajinagar clean air day 500 citizens pledge
छत्रपती संभाजीनगर स्वच्छ हवा(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Chhatrapati Sambhajinagar Clean Aair Campaign: वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए शहरवासियों को अपनी रोजमर्रा की आदतों में छोटे लेकिन प्रभावी बदलाव करने का संदेश सोमवार को क्रांति चौक पर दिया गया। अंतरराष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस के अवसर पर मनपा के घन कचरा प्रबंधन विभाग की ओर से आयोजित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नागरिकों को प्रदूषण रोकने के उपाय बताए गए। कार्यक्रम में 500 से अधिक नागरिकों ने ‘स्वच्छ हवा, हमारी जिम्मेदारी’ का सामूहिक संकल्प लिया।

वाहन चालकों से विशेष अपील

मनपा की आईईसी टीम ने पीईएस महाविद्यालय के विद्यार्थियों के सहयोग से नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इसमें सिग्नल पर वाहन खड़ा होने के दौरान इंजन बंद रखने का संदेश दिया गया। इससे अनावश्यक ईंधन की खपत के साथ वाहनों से निकलने वाले धुएं को भी कम किया जा सकता है।

कचरा जलाने से बचने का संदेश

नागरिकों से खुले में कचरा नहीं जलाने और वाहनों की नियमित प्रदूषण जांच कराने की अपील की गई। साथ ही निर्माण स्थलों से उड़ने वाली धूल को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक उपाय करने पर जोर दिया गया।

औद्योगिक क्षेत्रों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए भी प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता बताई गई। यह अभियान मनपा आयुक्त अमोल येडगे की पहल पर तथा उपायुक्त एवं घन कचरा प्रबंधन विभाग प्रमुख नंदकिशोर भोंबे और सहायक आयुक्त ऋतुजा पाटील के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com