औरंगपुरा में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 40 लोग पकड़े, 3.11 लाख का माल जब्त

Illegal Gambling in Aurangpura: छत्रपति संभाजीनगर के औरंगपुरा में अपराध शाखा पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापा मारकर 40 लोगों को हिरासत में लिया।
chhatrapati sambhajinagar aurangpura gambling den police raid 40 arrested
छत्रपति संभाजीनगर जुआ अड्डा(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • 40 लोग हिरासत में छत्रपति संभाजीनगर के औरंगपुरा स्थित जुए के अड्डे पर पुलिस ने छापा मारकर 40 लोगों को हिरासत में लिया।

  • दुकान की पहली मंजिल पर बड़े पैमाने पर जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी।

  • पुलिस ने छापेमारी के दौरान कुल 3 लाख 11 हजार रुपए का सामान जब्त किया।

Chhatrapati Sambhajinagar Gambling Raid: छत्रपति संभाजीनगर शहर में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ अपराध शाखा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए औरंगपुरा स्थित एक जुआ अड्डे पर छापा मारा। दादा डोसा दुकान की पहली मंजिल पर चल रहे जुए के अड्डे से पुलिस ने 40 लोगों को हिरासत में लिया। कार्रवाई के दौरान 3 लाख 11 हजार रुपए का सामान जब्त किया गया। यह कार्रवाई 18 नवंबर को की गई।

सभी आरोपियों के खिलाफ सिटी चौक पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक गजानन कल्याणकर को सूचना मिली थी कि औरंगपुरा में दादा डोसा दुकान की ऊपरी मंजिल पर बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है। सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक प्रवीण पाथरकर और अर्जुन कदम के नेतृत्व में पुलिस दल ने मौके पर छापा मारा।

chhatrapati sambhajinagar aurangpura gambling den police raid 40 arrested
नागपुर कांग्रेस का बड़ा फैसला, लगातार 3 बैठकों से गायब पदाधिकारियों पर होगी कार्रवाई

दादा डोसा दुकान की पहली मंजिल पर चल रहा था जुआ

वहां जुआ खेलते मिले 40 लोगों को हिरासत में लेकर उनके पास से 3.11 लाख रुपए का सामान जब्त किया गया। पुलिस ने जुआ खेल रहे विष्णु लेखराज तनवानी, प्रकाश चौधरी, आकाशा झाटीवाले, निलेश गवली, कलीम पठाण, रियाज शेख, रशीद खान मोहम्मद खान, आतिश इंगले, सोमनाथ भगत आदि शामिल है।

chhatrapati sambhajinagar aurangpura gambling den police raid 40 arrested
छत्रपति संभाजीनगर में पानी बचाने को सख्त नियम! हर बिल्डिंग में रेन वाटर हार्वेस्टिंग जरूरी, वरना होगी कार्रवाई

आगे की जांच शुरू

इस कार्रवाई में पुलिस हवलदार राजेंद्र सालुंके, श्रीकांत काले, विजय निकम, योगेश नवसारे, विलास कोतकर, विक्रम खंडागले, राहुल बंगाले सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस ने सभी 40 लोगों के खिलाफ सिटी चौक थाने में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।