Chhatrapati Sambhajinagar: बेगमपुरा पुलिस ने बरामद किए चोरी-ठगी के 35 मोबाइल, मालिकों को लौटाए

Stolen Mobile Recovery: छत्रपति संभाजीनगर की बेगमपुरा पुलिस ने चोरी, ठगी और गुम हुए 35 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटा दिए। तकनीकी जांच के जरिए मोबाइल बरामद किए गए।
begumpura police recovered 35 stolen mobile phones
बेगमपुरा पुलिस मोबाइल बरामद(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Chhatrapati Sambhajinagar Police Action: गणेशोत्सव के अवसर पर बेगमपुरा पुलिस ने नागरिकों को बड़ी सौगात दी। पुलिस ने विभिन्न मामलों में चोरी हुए, ठगी के दौरान लूटे गए तथा गुम हुए 35 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपे। इनमें घाटी अस्पताल में उपचार करा रहे मरीजों के परिजनों के गुम हुए मोबाइल भी शामिल हैं।

पुलिस आयुक्त प्रवीण पवार, पुलिस उपायुक्त पंकज अतुलकर और सहायक पुलिस आयुक्त सागर देशमुख के मार्गदर्शन में बेगमपुरा पुलिस थाने की निरीक्षक प्रविणा यादव और उनकी टीम ने मोबाइल फोन की तलाश शुरू की। तकनीकी जांच और लगातार प्रयासों के बाद महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों के अलावा मध्यप्रदेश, पंजाब, कर्नाटक, झारखंड और उत्तर प्रदेश से मोबाइल फोन बरामद किए गए।

begumpura police recovered 35 stolen mobile phones
नासिक कुंभ का होता है सबसे कम कवरेज! क्यों दूरी बना लेती है नेशनल-इंटरनेशनल मीडिया? जानें पूरा मामला

महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं के चेहरों पर लौटी खुशी

बरामद किए गए मोबाइल फोन सहायक पुलिस आयुक्त सागर देशमुख के हाथों महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं और अन्य नागरिकों को सौंपे गए। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर नागरिकों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया और खुशी जताई। इस कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक प्रविणा यादव, हेड कांस्टेबल कचरे, महिला पुलिस कांस्टेबल साक्षी संकमवड और पुलिस कांस्टेबल सोर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com