छत्रपति संभाजीनगर के औद्योगिक क्षेत्र ऑरिक में IT उद्योग की दस्तक से बढ़ेंगे रोजगार, 8 एकड़ जमीन आवंटित

Chhatrapati Sambhajinagar IT Sector Expands: ऑरिक के शेंद्रा औद्योगिक क्षेत्र में अमेरिकी प्रौद्योगिकी निवेश संस्था अर्लड्रच कैपिटल पार्टनर्स को 8 एकड़ जमीन आवंटित की गई है। कंपनी ने काम शुरू कर दि।
Chhatrapati Sambhaji Nagar IT Sector Expands
प्रौद्योगिकी IT सेक्टर प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स: AI
Updated on

US Firm Gets 8 Acres in Auric News: छत्रपति संभाजीनगर वाहन, इंजीनियरिंग और विनिर्माण उद्योग के लिए पहचान बना चुके छत्रपति संभाजीनगर के औद्योगिक क्षेत्र में अब सूचना-प्रौद्योगिकी IT सेक्टर के विस्तार की तैयारी तेज हो गई है। ऑरिक के शेंद्रा औद्योगिक क्षेत्र में अमेरिकी प्रौद्योगिकी निवेश संस्था अर्लड्रच कैपिटल पार्टनर्स को 8 एकड़ जमीन आवंटित की गई है। कंपनी ने परियोजना पर प्रारंभिक काम शुरू कर दिया है और करीब डेढ़ वर्ष में यहां IT इमारत तैयार करने की योजना है।

दूसरी अमेरिकी कंपनी को भी 4 एकड़ जमीन

IT क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए ऑरिक में एक अन्य अमेरिकी कंपनी को भी 4 एकड़ जमीन आवंटित की गई है। संबंधित कंपनी की ओर से जल्द ही परियोजना का काम शुरू किए जाने की संभावना है। दोनों कंपनियों के निवेश को ऑरिक में IT सेक्टर के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण शुरुआत माना जा रहा है।

अर्लड्रच कैपिटल पार्टनर्स इससे पहले अपनी निवेशक कंपनियों के माध्यम से ऑरिक में कामकाज शुरू कर चुकी है। कंपनी ने ऑरिक में निजी IT पार्क विकसित करने की योजना पहले ही घोषित की थी। प्रस्तावित IT पार्क के माध्यम से करीब 2 हजार IT पेशेवरों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है।

Chhatrapati Sambhaji Nagar IT Sector Expands
छत्रपति संभाजीनगर: रोज निकल रहा 600 टन कचरा, 85% वर्गीकरण के साथ शहर ने बनाई नई मिसाल

शुरुआती चरण में 100 लोग जुड़े

कंपनी के मौजूदा शुरुआती कामकाज में करीब 100 छात्र, कर्मचारी और अधिकारी जुड़े होने की जानकारी है। IT पार्क के विकसित होने के साथ यहां रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है। साथ ही दूसरे IT निवेशकों के लिए भी संभाजीनगर आकर्षण का केंद्र बन सकता है।

ऑरिक में IT उद्योग के लिए जरूरी बुनियादी सुविधाएं विकसित किए जाने का दावा किया गया है। क्षेत्र में हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी और निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। इन सुविधाओं से IT कंपनियों के लिए कामकाज का अनुकूल माहौल तैयार होने की उम्मीद है।

औद्योगिक शहर में IT की नई पहचान

अब तक वाहन, इंजीनियरिंग और विनिर्माण क्षेत्र के लिए पहचान रखने वाला संभाजीनगर धीरे-धीरे IT क्षेत्र में भी अपनी जगह बनाने की दिशा में बढ़ रहा है। अमेरिकी कंपनियों का निवेश और प्रस्तावित IT पार्क इस बदलाव को गति दे सकते हैं। आने वाले समय में अन्य IT कंपनियों के निवेश से ऑरिक में रोजगार और कारोबारी गतिविधियों के विस्तार की संभावना जताई जा रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com