सिर्फ फायर उपकरण नहीं, उनकी हालत भी देखेगी छत्रपति संभाजीनगर मनपा; आठ दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

Sambhajinagar Hospital Fire Safety Audit: एशियन हॉस्पिटल की आग के बाद मनपा ने सख्ती बढ़ाई। आठ दिन में अस्पताल, होटल और संवेदनशील प्रतिष्ठानों का फायर ऑडिट होगा, खामी मिलने पर कार्रवाई होगी।
Asian Hospital Fire Safety Audit In Eight Days Across
हॉस्पिटल में आठ दिनों तक फायर सेफ्टी ऑडिट(सोर्स: AI)
Published on
Updated on

Asian Hospital Fire Safety Audit In Eight Days: एशियन हॉस्पिटल के एनआईसीयू में लगी आग ने शहर के अस्पतालों और अन्य संवेदनशील प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद मनपा ने अब कागजी खानापूर्ति के बजाय अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की जमीनी जांच का निर्णय लिया है।

स्थायी समिति के सभापति अनिल मकरिये ने अगले आठ दिनों में शहर के सभी अस्पतालों, होटलों और अग्निशमन व्यवस्था अनिवार्य वाले प्रतिष्ठानों का फायर ऑडिट पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उपकरण नहीं होने, खराब मिलने या समय पर नवीनीकरण नहीं होने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

सिर्फ उपकरण नहीं

स्थायी समिति की बैठक में एशियन हॉस्पिटल की घटना को लेकर सदस्यों ने चिंता जताई। एमआईएम नगरसेवक खान अल्मास खानम ने शहर के भीड़भाड़ वाले प्रतिष्ठानों की नियमित अग्नि सुरक्षा जांच की मांग की। भाजपा नगरसेवक सुरेंद्र कुलकर्णी ने आग के दौरान अस्पताल कर्मचारियों की तत्परता से बच्चों की जान बचने का उल्लेख करते हुए सभी अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच जरूरी बताई।

फायर ऑडिट में सिर्फ उपकरण नहीं

छत्रपति संभाजीनगर सभापति अनिल मकरिये ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि फायर ऑडिट के दौरान केवल अग्निशमन उपकरणों की मौजूदगी की औपचारिक जांच न की जाए। प्रत्येक प्रतिष्ठान में लगे फायर एक्सटिंग्विशर, अलार्म, हाइड्रेंट और अन्य सुरक्षा उपकरण वास्तव में चालू स्थिति में हैं या नहीं, इसकी भी बारीकी से जांच की जाए।

इसके साथ ही उपकरणों का निर्धारित समय पर नवीनीकरण और रखरखाव हुआ है या नहीं, इसकी पुष्टि भी अनिवार्य रूप से की जाए। उन्होंने कहा कि केवल कागजों पर अग्निसुरक्षा व्यवस्था पूरी होना पर्याप्त नहीं है। किसी भी तरह की कमी सामने आने पर संबंधित प्रतिष्ठान को तत्काल आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए जाएं।

Asian Hospital Fire Safety Audit In Eight Days Across
मुंबई की ऐतिहासिक Swadeshi Mills फिर होगी गुलजार? बॉम्बे हाईकोर्ट ने 2005 का बंद आदेश किया स्थगित

मनपा का अपना कक्ष भी जांच के घेरे में

बैठक में भाजपा नगरसेवक एड. माधुरी अदवंत ने मनपा के स्थायी समिति कक्ष में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था का मुद्दा उठाया। अग्निशमन विभाग प्रमुख अंकुश पांढरे ने बताया कि मुख्य सभागार में व्यवस्था उपलब्ध है, लेकिन समिति कक्ष में उपकरण लगाने की प्रक्रिया जारी है। इस पर सभापति ने वहां भी अग्नि सुरक्षा व्यवस्था तत्काल स्थापित करने के निर्देश दिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com